Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गाँवों बाड़ियागाजार एवं आमाबुला का सघन दौरा किया
    Breaking News Headlines झारखंड

    डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गाँवों बाड़ियागाजार एवं आमाबुला का सघन दौरा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गाँवों बाड़ियागाजार एवं आमाबुला का सघन दौरा किया । वहां वे ग्रामीणों से मिले । डाॅ गोस्वामी ने ग्रामीणों विशेषकर किसानों के साथ बैठकें की तथा उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहला अवसर है जब भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकारें किसानों को कृषि कार्य हेतु आर्थिक मदद कर रही है । मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को बीज एवं खाद खरीदने के लिए आर्थिक मदद कर रही है । मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रत्येक किसान को 5 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से अधिकतम 25 हजार रूपये तक की राशि अनुदान के रूप में प्राप्त होगा जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 6 हजार रूपये का अनुदान प्रत्येक किसान को मिलेगा । मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत अनुदान राशि हेतु किसान अंचल कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास प्रति संवेदनशील है । झामुमो परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार के दायरे में सिमटी हुई है ।झामुमो नकारात्मक राजनीति करती है । उन्होंने युवाओं से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया । भाजपा कार्यकर्ता सरकार एवं जनता के बीच सेतु बनकर विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करेंगे । विभिन्न गाँवों के दौरे में डाॅ गोस्वामी के साथ बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शम्भु नाथ मलिक शम्भुनाथ मल्लिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, भाजपा नेता दिलीप महतो, विजय महतो, पंचायत समिति सदस्य राजीव महापात्रा, विश्वजीत राणा, राणा प्रताप गोप, हेमकांत भुईंया गणेश मुंडा, भूदेव महतो धर्मराज कर्मकार, मणिराम मुर्मू,लालटू कर्मकार,गोबर्धन किस्कू,बादल कर्मकार, सागरामा सोरेन, विक्रम मुर्मू, राम बास्के, लखन मुर्मू, सुबोध कर्मकार सम्मिलित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा की पहल पर खड़ंगाझार वन भूमि पर संचालित खटाल को फिलहाल राहत
    Next Article जमशेदपुर डीडीसी से मिले झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

    Related Posts

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.