Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की पहल पर खड़ंगाझार वन भूमि पर संचालित खटाल को फिलहाल राहत
    Breaking News Headlines झारखंड

    भाजपा की पहल पर खड़ंगाझार वन भूमि पर संचालित खटाल को फिलहाल राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा की पहल पर खड़ंगाझार वन भूमि पर संचालित खटाल को फिलहाल राहत

    खड़ंगाझार स्थित गणेश मंदिर के नज़दीक गौवंश एवं मवेशियों का पालन कर खटाल संचालित कर रहे गौपालकों को वन प्रशासन की कार्यवाई से फिलहाल राहत मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी की पहल पर प्रभारी उपायुक्त सह उप-विकास आयुक्त बी.माहेश्वरी ने इस आशय का आश्वासन दिया। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में स्थानीय गौपालकों ने डीडीसी से मुलाक़ात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि उक्त स्थान पर पिछले पैंतालीस वर्षों से खटाल संचालन कर दुग्ध का कारोबार किया जा रहा है। खटाल का निर्माण भी अस्थाई रखा गया है ताकि वन प्रशासन को नुकसान ना हो तथा भविष्य में भी पक्का निर्माण की मंशा नहीं है। गौ एवं मवेशियों के आश्रय के लिए कच्चे बांस के शेड बने है। खटाल संचालकों ने बताया कि पिछले कुछ समय से स्थानीय कुछ एक लोग दबंगई से रुपयों की माँग करते हैं, इंकार करने से उनके द्वारा वन विभाग में अतिक्रमण संबंधित शिकायतें की जाती है। भाजपा नेता विमल बैठा ने उप-विकास आयुक्त से इस विषय पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर खटाल संचालकों को राहत देने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा नेता के संग मिलने पहुँचें खटाल संचालकों को आश्वस्त किया कि जबतक वन विभाग द्वारा किसी तरह की लिखित नोटिस नहीं मिलती वे घबरायें नहीं। श्री बी. माहेश्वरी ने कहा कि वन प्रशासन से उक्त स्थान पर कार्ययोजना की जानकारी लेकर उचित सहयोग हेतु निर्देशित किया जाएगा। मौके पर भाजपा नेता विमल बैठा, शंभु राम समेत गौपालक लखन यादव, कौशल्या देवी, जय प्रकाश मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न मांगों को लेकर सीपीआई ने निकाला गांव-गांव रैली
    Next Article डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गाँवों बाड़ियागाजार एवं आमाबुला का सघन दौरा किया

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.