Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘कथा मंजरी सह साहित्यकार भारतेंदु, मैथिलीशरण, हजारीप्रसाद, सर्वेश्वर दयाल की जयंती आयोजित’
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ‘कथा मंजरी सह साहित्यकार भारतेंदु, मैथिलीशरण, हजारीप्रसाद, सर्वेश्वर दयाल की जयंती आयोजित’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘कथा मंजरी सह साहित्यकार भारतेंदु, मैथलीशरण, हजारीप्रसाद, सर्वेश्वर दयाल की जयंती आयोजित’

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ” कथा मंजरी ” सह हिन्दी के चार महान साहित्यकारों की जयंती समारोह आयोजित किया गया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने की ।
    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया ।
    तदनुपरान्त हिन्दी के चार महान साहित्यकार मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, भारतेन्दु हरिश्चंद्र एवं सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की जयंती के अवसर पर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सर्वश्री सुरेश चन्द्र झा, वसंत जमशेदपुरी, अजय प्रजापति एवं ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने उनका साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया ।

     

     

    कार्यक्रम के दुसरे सत्र ‘कथा मंजरी’ के मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल १२ कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त तुलसी भवन के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी ने अपने वक्तव्य के दौरान की । जो इस प्रकार है —
    क्रम कथाकार कहानी का शीर्षक
    १) श्रीमती नीता सागर चौधरी कर भला तो हो भला
    २) श्रीमती जयश्री शिव कुमार हाथ की रेखा
    ३) श्री शीतल प्रसाद दूबे पार्टी
    ४) श्री कन्हैया लाल अग्रवाल सहनशीलता से पूज्यवान तक
    ५) श्रीमती वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ कानून का उल्लंघन
    ६) श्रीमती रीना सिन्हा ‘सलोनी’ कन्या पूजन
    ७) श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र संवेदना खोते लोग
    ८) श्री सुरेश चन्द्र झा नवाब साहब की पार्टी
    ९) श्रीमती उमा पाण्डेय बहु – बेटी
    १०) श्री वसंत जमशेदपुरी पाप या पुण्य
    ११) श्री विश्वनारायण शिल्पी सेवक सेवा
    १२) श्री नीलाम्बर चौधरी सपना

     

     

    कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’ द्वारा दी गई ।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री / श्रीमती अरुण कुमार तिवारी, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅ० अजय कुमार ओझा, नीता सागर चौधरी, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, दिव्येन्दु त्रिपाठी, शीतल प्रसाद दूबे, वसंत जमशेदपुरी, अजय प्रजापति, उमा पाण्डेय, नीलाम्बर चौधरी , नीलिमा पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, जयश्री शिव कुमार , कन्हैया लाल अग्रवाल, डाॅ० संजय पाठक ‘सनेही’, अनिता निधि, वीणा कुमारी नंदिनी, जितेश तिवारी, बलविन्दर सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव, पूनम सिंह, योगेन्द्र साहु, रीना गुप्ता, याशिका साहु, सत्यदेव रंजन, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’, अमिज कुमार राय, बबली मीरा, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’ सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article इंग्लैंड ने आयरलैंड को सिर्फ 45 रन पर किया ढेर, 150 रनों से जीता मुकाबला

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.