Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड ने आयरलैंड को सिर्फ 45 रन पर किया ढेर, 150 रनों से जीता मुकाबला
    Headlines राष्ट्रीय

    इंग्लैंड ने आयरलैंड को सिर्फ 45 रन पर किया ढेर, 150 रनों से जीता मुकाबला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इंग्लैंड ने आयरलैंड को सिर्फ 45 रन पर किया ढेर, 150 रनों से जीता मुकाबला
    इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम इस वक्त आयरलैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच सोमवार 9 सितंबर को 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इंग्लैंड की कप्तान केट क्रॉस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनकी टीम ने 320 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसे चेज करने उतरी आयरलैंड की टीम महज 16.5 ओवर में 45 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 150 रनों से जीतकर एक ‘महारिकॉर्ड’ अपने नाम कर लिया. महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से ये इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है.

     

     

    इंग्लैंड ने जहां वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज की, वहीं आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया. 45 रन ऑलआउट होने वाली आयरलैंड का वनडे क्रिकेट में ये अब तक का सबसे कम स्कोर है. इंग्लैंड की गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से झटका देने का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो 17वें ओवर में ऑलआउट के बाद थमा. कप्तान केट क्रॉस ने गेंदबाजी की शुरुआत की और तीसरी ही गेंद पर आयरलैंड की ओपनर और कप्तान गेबी लुईस को बोल्ड कर दिया. वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर ऐमी हंटर भी 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

     

     

    केट क्रॉस ने पहले ओवर में जो कहर बरपाया उसे इंग्लैंड की बाकी गेंदबाजों ने भी जारी रखा. इससे आयरलैंड की टीम पूरी टीम खौफ में आकर ताश की पत्तों की बिखर गई. तीसर ओवर में क्रॉस फिर गेंदबाजी के लिए आईं. इस बार ओर्ला प्रेंडरगैस्ट उनकी शिकार बनीं. क्रॉस ने इस मुकाबले में 4 ओवर में सिर्फ 8 देकर 3 विकेट अपने नाम किए. आयलैंड की टीम 3 ओवर में ही 7 रन पर 3 विकेट गंवाकर पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई थी. इसके बावजूद शिकार करने का सिलसिला जारी रहा. दूसरे एंड से इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर ने लिआ पॉल, रेबेका स्टोकेल और अर्लीन केली को चलता कर दिया. लॉरेन ने 6 ओवर में सिर्फ 10 देकर 3 विकेट हासिल किए. अब आयलैंड 24 रन के स्कोर 6 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद रही सही कसर फ्रेया कैम्प और जॉर्जिया डेविस ने पूरी कर दी. दोनों ने 2-2 विकेट झटके और आयरलैंड 45 पर ढेर कर दिया.

     

     

    इंग्लैंड की गेंदबाजों ने भले ही आयरलैंड को घुटने टेकने पर मजबूर किया हो. लेकिन उन्हें मजबूत स्थिति में लाने का काम टीम की ओपनर टैमी ब्यूमोंट ने किया. पहली पारी के दौरान ब्यूमोंट ने मेजबान देश की गेंदबाजों को जमकर कूटा. उन्होंने 139 गेंद में ही 150 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 321 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य देने में कामयाब रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘कथा मंजरी सह साहित्यकार भारतेंदु, मैथिलीशरण, हजारीप्रसाद, सर्वेश्वर दयाल की जयंती आयोजित’
    Next Article केदारनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन के मलबे से चार और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.