Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिपरजॉय चक्रवाती तूफान आक्रामक होता जा रहा, कच्छ में भारी बारिश, राज्य सरकारों को एलर्ट, एनडीआरएफ मुस्तैद
    Headlines

    बिपरजॉय चक्रवाती तूफान आक्रामक होता जा रहा, कच्छ में भारी बारिश, राज्य सरकारों को एलर्ट, एनडीआरएफ मुस्तैद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिपरजॉय चक्रवाती तूफान आक्रामक होता जा रहा, कच्छ में भारी बारिश, राज्य सरकारों को एलर्ट, एनडीआरएफ मुस्तैद
    नई दिल्ली, अहमदाबाद. गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय लगातार उग्र होता जा रहा है. चक्रवात के तट से टकराने से पहले कच्छ के नलिया इलाके में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून की शाम तक जखऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा. इस बीच चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और भाजपा सांसद विनोद चावड़ा सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

    अलर्ट मोड में गुजरात सरकार

    गुजरात सरकार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है. तूफान के खतरे को देखते हुए कांडला शहर को को खाली किया जा रहा है, इसके अलावा जामनगर के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन की जर्जर इमारत को जामनगर महानगर पालिका ने गिरा दिया. साथ ही पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर 67 ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह से रद्द कर दिया है.

     

     

     

    कच्छ और सौराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

    उत्तर भारत के कई राज्यों में जहां तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू चलने की आशंका जताई गई है, वहीं मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    अरब सागर को पार कर रहा बिपरजॉय

    बिपरजॉय चक्रवाती तूफान फिलहाल अरब सागर को पार कर रहा है और गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. गुजरात के कांडला में दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने निचले इलाकों में लोगों को गांधीधाम में आश्रयों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया. यहां 6 जहाज बंदरगाह को पहले ही छोड़ चुके हैं और 11 जहाज आज रवाना हो जाएंगे. यहां भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मछली पकडऩे के परमिट पर रोक लगा दी गई है.

    1965 के बाद जून में टकराएगा तीसरा तूफान

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 1965 से अब तक जून में गुजरात में टकराने वाला यह तीसरा चक्रवात तूफान है. साल 1965 से 2022 तक के आंकड़ों के आधार पर जून के महीने में 13 चक्रवात विकसित हुए हैं. इनमें से 2 ने गुजरात, 1 ने महाराष्ट्र, 1 ने पाकिस्तान और 3 ने ओमान-यमन के तटों को पार किया. वहीं दूसरी ओर 6 चक्रवाती तूफान समुद्र में ही कमजोर पड़ गए थे.

     

     

     

    बिपरजॉय को लेकर पीएम मोदी की बैठक

    चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक कर बिजली, संचार, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सभी आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने और इन्हें कोई क्षति पहुंचने पर तत्काल बहाल करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने पशुओं की भी सुरक्षा सुनिश्चित करने और 24 घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा है.

    राहत व बचाव के लिए कई टीमें तैनात

    इस बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) राहत व बचाव कार्य के लिए 12 टीमें तैनात कर दी हैं, साथ ही एनडीआरएफ ने 15 टीमों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा है. अभी तक 7,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. पोरबंदर के 31 गांवों से 3,000 लोगों और देवभूमि द्वारका में 1,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजाय के चलते दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की वर्षा हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधालभूम के अनुमंडलधिकारी पीयूष सिन्हा ने जनता दरबार के बाद हुडको वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण
    Next Article सरायकेला खरसावां के बस्ती वासियों ने मौलाना अंसार खान को बुलाकर टूटे हुए मकान को दिखाया

    Related Posts

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    November 13, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    November 13, 2026

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.