Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    News DeskBy News DeskMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    दरभंगा, 14 मई  कांग्रेस ने यहां आरोप लगाया कि बिहार के दरभंगा जिले में बृहस्पतिवार को छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी को “अनुमति नहीं दी गई।”

    बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अभय दुबे ने आरोप लगाया कि यह “दमनकारी” कदम राज्य में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन के इशारे पर उठाया गया है।

    दुबे ने कहा, “दरभंगा के जिला कल्याण अधिकारी ने हमें पत्र लिखकर सूचित किया है कि वह 15 मई को कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं देंगे। कोई कारण नहीं बताया गया है। ऐसा लगता है कि यह राज्य में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन के इशारे पर उठाया गया दमनकारी कदम है।”

    राहुल के राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम ‘शिक्षा न्याय संवाद’ के तहत दरभंगा के आंबेडकर छात्रावास में उनका दलित छात्रों से बातचीत करने का कार्यक्रम था।

    यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता इस घटनाक्रम के मद्देनजर अपना बिहार दौरा रद्द कर देंगे, दुबे ने कहा, “हमने दरभंगा प्रशासन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। हमें उम्मीद है कि उन्हें सद्बुद्धि मिलेगी।”

    कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल के कार्यक्रम का मकसद लोगों में जागरूकता पैदा करना था।

    उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके (राहुल) प्रयासों को राजनीति के चश्मे से देखा जा रहा है। चाहे जो भी हो, वह सामाजिक न्याय के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जिसका एक महत्वपूर्ण घटक शिक्षा है।”

    एक सवाल के जवाब में दुबे ने कहा कि उन्हें राहुल के पटना आने की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    इससे पहले, एआईसीसी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को बताया था कि दरभंगा में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा राहुल राजधानी पटना के एक सिनेमा घर में दलित नेता ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ भी देखेंगे।

    14 May 2025 337 Words दरभंगा बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस बिहार कांग्रेस राहुल 10:21 PM
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

    May 21, 2026

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    May 21, 2026

    राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के समर कैंप एवं इंडस्ट्रियल विजिट पोस्टर का सांसद विद्युत वरण महतो ने किया लोकार्पण

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर

    जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.