Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में कांग्रेस का लालू के खिलाफ ऐलान ए जंग! अखिलेश प्रसाद सिंह को हटा दिल्ली दरबार से पहली चाल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बिहार में कांग्रेस का लालू के खिलाफ ऐलान ए जंग! अखिलेश प्रसाद सिंह को हटा दिल्ली दरबार से पहली चाल

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में कांग्रेस का लालू के खिलाफ ऐलान ए जंग! अखिलेश प्रसाद सिंह को हटा दिल्ली दरबार से पहली चाल

    पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को हटाकर कुटुंबा विधायक राजेश कुमार को बागडोर सौंप दी है। इसके बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच नवभारत टाइम्स संवाददाता ने इस कदम की वजह जानने के लिए बिहार के सियासी गलियारे से अपने एक विश्ववस्त सूत्र से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान जो कुछ पता चला वो चौंकाने वाला है। लेकिन पहले समझिए कि अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे कद्दावर नेता को क्यों हटाया गया?
    अखिलेश प्रसाद सिंह की लालू प्रसाद यादव से नजदीकी छिपी हुई नहीं है। इसकी वजह जानने के लिए आपको थोड़ा ही नहीं बल्कि बहुत पीछे जाना होगा। बात 2004 की है जब अखिलेश प्रसाद सिंह मोतिहारी से लोकसभा का चुनाव जीते थे। लेकिन कांग्रेस नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर। लालू प्रसाद यादव वो नेता थे, जिन्होंने अखिलेश प्रसाद सिंह को दिल्ली भेजा था। तब अखिलेश प्रसाद सिंह को केंद्र में कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण का राज्य मंत्री पद भी मिला था। ये पद उन्हें राजद के कोटे से मिला था, जो कि जाहिर है।

    अब हो गया ऐलान ए जंग!
    इस बात का जवाब बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु इशारों में दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर दो टूक कह दिया था कि कांग्रेस अब जनता (बिहार की) की A टीम बन कर काम करेगी। ये कांग्रेस का बिहार को लेकर इरादा बताने के लिए काफी था। हमारे सूत्र ने ये भी बताया कि ये उसी वक्त तय हो गया था कि बिहार में कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बड़ा फैसला ले लेगी।

     

    इतना तो तय है कि इस दफे राजद और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर सियासी दंगल हो सकता है। जाहिर है कि अब कांग्रेस बिहार में फ्रंट फुट पर खेलने का मूड बना रही है। ये भी लग रहा है कि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में राजद की तरफ से मिलने वाले सीटों के ‘ऑफर’ को एक झटके में कबूल करने से रही। हालांकि अंतिम फैसला दिल्ली दरबार ही लेगा, ये भी तय ही मान लीजिए। हम ये नहीं कह रहे हैं कि अब यही सबकुछ हुआ और होने वाला है, लेकिन हालात और बयान तो ऐसे ही इशारे कर रहे हैं? अब सवाल यही है कि इसका अंजाम क्या होगा? हालांकि कुछ दिनों में ये भी साफ हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ने नई बहस को दिया जन्म
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.