Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी पर बिहार के सीएम नीतीश ने कसा तंज, कहा- कोई काम नहीं, केवल प्रचार हो रहा है
    Breaking News Headlines बिहार

    पीएम मोदी पर बिहार के सीएम नीतीश ने कसा तंज, कहा- कोई काम नहीं, केवल प्रचार हो रहा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना  -:   बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करारा तंज कसा. पटना में मीडिया से बात करते हुए बिहार सीएम ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि कोई काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है. पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से प्रधानमंत्री के विपक्षी एकता पर निशाना साधने वाले बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम इन सभी चीजों पर ध्यान नहीं देते. उन्होंने कहा कि वे क्या बोलते हैं और क्या नहीं बोलते हैं, यह उनकी आदत है. नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आजकल जो बोलते हैं, उसका कोई मतलब है. उन्होंने कहा कि हम लोग जनहित में काम करते हैं. आजकल तो केवल प्रचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ काम नहीं हो रहा है, केवल प्रचार हो रहा है.

     

     

     

    पीएम मोदी पर नीतीश का सख्त लहजा

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई काम नहीं हो रहा है, केवल प्रचार हो रहा है. उन्होंने साफ लहजे में यह भी कहा कि पहले की कोई चर्चा नहीं हो रही है, केवल लोग अपनी ही तारीफ कर रहे हैं.

    सब लोग अपनी तारीफ करने में लगे हैं: नीतीश

    नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग अपने ही तारीफ करने में लगे हुए हैं. पहले जो इतना काम हुआ है, हमलोग उनकी तारीफ करते हैं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा करते हुए कहा कि हमलोग तो उनके कामों की तारीफ करते हैं, उस समय कितना बढिय़ा था. वो हिंदू, मुस्लिम सब के पक्ष में एक साथ रहते थे. हम लोग भी उनके साथ थे.

     

     

     

     

    जनता मालिक है, वहीं फैसला करेगी

    पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से भाजपा के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के लगाए गए बैनर के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देते. उन्होंने कहा कि कौन क्या-क्या बोलता है, उसका कोई वैल्यु है क्या. उसका कोई कमेंट करके हम वैल्यू देंगे. हम यहां काम करते हैं. जनता मालिक है, जनता फैसला करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह का दावा: UPA शासन में पीएम मोदी को फंसाने के लिए CBI ने बनाया था दबाव
    Next Article उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने देर रात रामनवमी जुलूस मार्ग का लिया जायजा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.