Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने देर रात रामनवमी जुलूस मार्ग का लिया जायजा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने देर रात रामनवमी जुलूस मार्ग का लिया जायजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने देर रात रामनवमी जुलूस मार्ग का लिया जायजा

    जिले में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद, सीसीटीवी व नाईट विजन कैमरे से रखी जा रही निगरानी

    रामनवमी पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार देर रात अपने काफिले के साथ शहर में निकले और रामनवमी जुलूस मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग इत्यादि का जायजा लिया।

     

     

     

    संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और रामनवमी जुलूस से संबंधित प्रमुख चौक चौराहा और अखाड़ों का भी जायजा लिया। मानगो क्षेत्र में दाईगुट्टू, मानगो थाना के समीप हनुमान मंदिर, मुंशी मोहल्ला मस्जिद, साक्ची, गोलमुरी, टेल्को, खडंगाझार, धातकीडीह, कदमा, शास्त्रीनगर, सोनारी सहित सभी प्रमुख चौक चौराहों पर रुक कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कोई कमी दिखी इसमें बदलाव व सुधार के निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। मुंशी मोहल्ला में डिवाइडर के बीच बनाये गए स्टेज को मस्जिद के सामने बनाने, मस्जिद के पीछे साफ सफाई, साक्ची पलंग मार्केट के पास डिवाइडर पर लगाए गए केनोपी को हटाने तथा जहां कहीं भी साफ सफाई व नागरिक सुविधा सम्बंधी कमियां दिखी उसे दूर करने का निर्देश दिया गया। अखाड़ों के सामने बेतरतीब तरीके से पार्किंग नहीं हो जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में कोई बाधा उत्पन्न हो इसपर भी आयोजकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कुछ जगहों पर बेरिकेडिंग को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग में कहीं ईंट पत्थर व अन्य निर्माण सामग्री दिखा उसे भी हटाने के निर्देश दिए।

     

     

     

     

    रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द्र के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सीसीटीवी से निगरानी के अलावा नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। हाई रेज्युलेशन के कैमरे हैं जो बिजली गुल हो जाने के बाद भी चौक चौराहों की गतिविधि को कैद करने में सक्षम है। असामाजिक तत्व पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। स्टंट बाइकर्स व साइलेंसर मॉडिफाई कराने वाले दो पहिया वाहन चालकों की सघन जांच की जा रही। रामनवमी जुलूस रूट का मुआयना के दौरान एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रजंन,
    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, एलआरडीसी श्री रविन्द्र गागराई, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरुण द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री कमल किशोर, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री जयप्रकाश करमाली, श्री संतोष महतो, श्री सुमित प्रकाश सहित थाना प्रभारी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी पर बिहार के सीएम नीतीश ने कसा तंज, कहा- कोई काम नहीं, केवल प्रचार हो रहा है
    Next Article रामनवमी में भगवा झंडा के साथ राम नाम जयकारों से गूंज उठा शहर

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.