Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृहमंत्री अमित शाह का दावा: UPA शासन में पीएम मोदी को फंसाने के लिए CBI ने बनाया था दबाव
    Breaking News Headlines बिहार

    गृहमंत्री अमित शाह का दावा: UPA शासन में पीएम मोदी को फंसाने के लिए CBI ने बनाया था दबाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जंग लगातार जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस तरह के दावे किए जाने के बाद कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्हें फंसाने के लिए तत्कालीन सरकार की ओर से हरसंभव कोशिश की गई थी, अब इस बात को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दावा किया कि यूपीए सरकार के दौर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए उन पर नरेंद्र मोदी को एक फर्जी मुठभेड़ में फंसाने को लेकर खासा दबाव बनाया गया था.

     

     

     

    गृह मंत्री अमित शाह ने कल बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए सरकार के शासनकाल के दौरान सीबीआई ने गुजरात में एक फर्जी मुठभेड़ मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने के लिए उन पर बहुत दबाव डाला था. उन्होंने कहा, “मुझे एक फेक एनकाउंटर केस का आरोपी बनाया गया था. वे मुझसे मोदी का नाम लेने का दबाव डालते थे और कहते थे कि ऐसा करने पर वह दोषमुक्त हो जाएंगे. जांच एजेंसियां की ओर से पूछे गए 90 फीसदी से ज्यादा सवाल मोदी का नाम लेने के लिए पूछे जाते थे. लेकिन मैंने ऐसा करने से मना कर दिया और फिर मुझे जेल भेज दिया गया.”

     

     

     

     

    विपक्ष की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल उनके खिलाफ किए जाने के आरोप से जुड़े एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि यूपीए कार्यकाल में भी इसका इस्तेमाल किया गया था. गृह मंत्री शाह ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फर्जी एनकाउंटर मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने के लिए मुझ पर लगातार दबाव बना रही थी. विपक्ष पर फिर से निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की ओर से कभी भी किसी तरह का कोई हंगामा नहीं किया गया. बीजेपी ने कभी भी इस तरह का मुद्दा नहीं बनाया. हमने कभी भी प्रदर्शन के लिए काला कुर्ता, धोती और पगड़ी नहीं पहनी.

     

     

     

     

    उन्होंने कहा कि तब सोनिया गांधी कांग्रेस की अगुवाई कर रही थीं और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हुआ करते थे. उनके दौर में कई निर्दोष पुलिस अधिकारियों तक को फंसाया गया. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई की एक कोर्ट की ओर से मुझे दोषमुक्त करार दिया. उसने अपने फैसले में कहा कि राजनीतिक वजहों से झूठे मामले बनाए गए, लेकिन हमने कभी विरोध-प्रदर्शन का सहारा नहीं लिया.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा देने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कहा कि वह अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं जिन्हें कोर्ट की ओर से दोषी ठहराया गया और फिर लोकसभा की सदस्यता खोनी पड़ गई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऊपरी कोर्ट में जाने की नसीहत देते हुए अमित शाह ने कहा कि हाई कोर्ट में जाने के बजाय राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार हो-हल्ला करने की कोशिश कर रहे हैं और इन सब के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल को पीएम मोदी पर आरोप लगाने की कोशिश करने की जगह दोषी ठहराए जाने के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश
    Next Article पीएम मोदी पर बिहार के सीएम नीतीश ने कसा तंज, कहा- कोई काम नहीं, केवल प्रचार हो रहा है

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.