छात्र छात्राओं के आर्थिक, मानसिक व शारिरिक शोषण से बचाव का एकमात्र विकल्प यूनिवर्सिटी :अजीत चौधरी
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भगवानपुर प्रखण्ड के जगदीशपुर में नगर सह मंत्री राहुल कुमार के आवास पर बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें यूनिवर्सिटी ,आजादी के 75 वे वर्ष पर एक गॉव एक तिरंगा अभियान,हर प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में यूनिवर्सिटी खुले को लेकर लगातार आंदोलन करती आई है।दरभंगा आने जाने में बेगूसराय के छात्र छात्राओं व उनके परिजनों का आर्थिक,मानसिक व शारीरिक शोषण होता है इस शोषण के बचाने का एक मात्र उपाय है वो है बेगूसराय में अपना एक विश्वविद्यालय खुले। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को जल्द से जल्द बेगूसराय में यूनिवर्सिटी खोलना चाहिए। मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिगत कुमार व नगर सह मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि एबीवीपी लगातार गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहा है, एबीवीपी के मांग पर ही गलत तरीके से बनाये गए 14 माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी को हटाया गया लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का अवहेलना करते हुए प्रभार सीनियर शिक्षक को सौंपने को तैयार नही है।प्रभार सौपने की लेकर आनाकानी कर रहे हैं लोगों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई करने की एबीवीपी मांग करती है। मौके पर उपस्थित कार्यालय मंत्री विवेक कुमार व नितिन कुमार ने कहा कि आजादी के 75वे वर्ष में प्रवेश करने पर एबीवीपी के राज्यव्यापी कार्यक्रम एक गॉव एक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत पूरे बेगूसराय में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके तहत भगवानपुर के सभी गांवों में तिरंगा फहराया जायेगा।इस अभियान का प्रमुख विवेक कुमार व अभिगत कुमार को बनाया गया। मौके पर उपस्थित नमन कुमार ने बताया कि एबीवीपी के मांग पर दामोदर पुर में 10+2 कोड आवंटित किया गया लेकिन अभी भी उसमें भवन निर्माण व चारदीवारी नही किया गया है। आस पास के 10-20 गांवों के छात्र छात्रा यहां पढ़ने आते हैं,छात्र हित को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी इसका जीर्णोद्धार करें व सुचारू ढंग से पढ़ाई शुरू रहे इसपर भी ध्यान दें। मौके पर वीरू, सुमित ,अंशु ,प्रिंस सहित अन्य उपस्थित थे।

