Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार पांचवें दिन मंझौल मे ऑटो यूनियन के सदस्यों ने गाड़ी खड़ी कर जताया विरोध
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लगातार पांचवें दिन मंझौल मे ऑटो यूनियन के सदस्यों ने गाड़ी खड़ी कर जताया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लगातार पांचवें दिन मंझौल मे ऑटो यूनियन के सदस्यों ने गाड़ी खड़ी कर जताया विरोध

    ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    चेरियाबरियारपुर,बेगूसराय ।बस वाहन संघ एवं ऑटो यूनियन चालक संघ मे टकराव के बीच लगातार पांचवें दिन भी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा का परिचालन बंद रहा. जिसके फलस्वरूप राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी. बताया जाता है ऑटो रिक्शा के लिए परिवहन विभाग के द्वारा स्टैंड निर्धारित नहीं की गई है. फलतः विगत कई वर्षों से बस स्टैंड से ही ऑटो रिक्शा का भी परिचालन होते चली आ रही है. इसके लिए विधिवत ऑटो चालक स्टैंड का बैरियर राशि भी जमा करते आ रहे हैं. परंतु अब यह बात बस वाहन संघ के अधिकारियों को कुबूल नहीं है. चूंकि बस वाहन संघ के बैनर तले भी परिवहन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के माध्यम से ऑटो चालकों द्वारा अवैध तरीके से बस स्टैंड का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए लड़ाई को आर-पार के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. ऑटो यूनियन चालक संघ मंझौल के सदस्य करण सिंह, सुनील रजक, घनश्याम पासवान आदि ने बताया अधिकारियों के द्वारा मामले मे रूचि लेकर मध्यस्थता नहीं करने के कारण नतीजा नहीं निकल पा रहा है. जबकि बस वाहन संघ के अधिकारियों के द्वारा बड़ी मछली का छोटी मछली को खा जाने की रिवायत पर कार्य किया जा रहा है. जिससे ऑटो चालकों की मुश्किलें बढ़ गई है.

    मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना पर गहरा रहा संकट के बादल

    ऑटो यूनियन के सदस्यों ने बताया मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत पूरे जिले में लगभग दो हजार लोगों को ऑटो रिक्शा उपलब्ध कराया गया है. ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां एक ओर यातायात की सुविधा को सुगम बनाया जा सके. वहीं दूसरी ओर बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सके. इसके लिए विधिवत 25 किलोमीटर का परमिट परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया है. परंतु मंझौल से बखरी, बगरस, गढ़पुरा, बेगूसराय एवं खोदाबंदपुर के मेन रूट जो 25 किलोमीटर के दायरे में आता है. इन सभी रूटों मे ऑटो चालकों के साथ बस वाहन संघ के सदस्यों द्वारा मारपीट, गाली- गलौज एवं अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर सवारी उतारकर बस मे चढ़ा लिया जाता है. बस वाहन संघ की दबंगई के कारण बैंक का किस्त गिर गया है. फाइनेंसर गाड़ी खींचकर ले जा रहे हैं. जिसके फलस्वरूप जहां ऑटो चालकों की रोजगार छीन रही है. वहीं सरकार के महत्वपूर्ण योजना पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं. हालांकि ऑटो यूनियन के सदस्य रोजी-रोटी की दुहाई देकर परिवहन विभाग सहित जिला प्रशासन को मामले की नजाकत समझते हुए अविलंब हस्तक्षेप कर उक्त टकराव समाप्त कराने की मांग लिखित रूप से की है. परंतु परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण पांचवें दिन भी उक्त टकराव पर विराम नहीं लग सका है.

    बसों मे सरकारी आदेश को ठेंगा दिखा अवैध तरीक़े से होती है भाड़ा वसूली

    वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जिला प्रशासन द्वारा भाड़े का निर्धारण कर गाइडलाइंस जारी किया गया है. परंतु प्रायः बस चालकों द्वारा नियम के विरुद्ध ओवरलोड सवारी को चढ़ाकर सिर्फ़ भाड़े की वसूली होती रही है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो वर्तमान में परिवहन विभाग द्वारा मंझौल से बेगूसराय का किराया ऑटो का 29 रूपये एवं बस का 18 रूपये निर्धारित किया गया है. लेकिन बस कंडक्टर के द्वारा दबंगई दिखाकर अब भी प्रति सवारी 30 रूपये की दर से वसूल की जा रही है. जबकि कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए बस के उपर एवं नीचे सीट से दोगूनी सवारी ढोया जाता है. यहां तक की ऑटो चालकों के साथ भी मारपीट कर सवारी छीन लिया जाता है. वहीं ऑटो यूनियन के सदस्यों ने कहा जिला प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों को न्याय नहीं मिला तो बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता एख्तियार करना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र छात्राओं के आर्थिक, मानसिक व शारिरिक शोषण से बचाव का एकमात्र विकल्प यूनिवर्सिटी :अजीत चौधरी
    Next Article बूढ़ी गंडक का अधिकारियों ने किया निरिक्षण

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.