Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » OMG : जिस कुत्ते को बचाने में हुई युवक की मौत, वह पहुंच गया उसके घर, मां के हाथों पर रखा सिर, फिर यह हुआ
    Breaking News Headlines

    OMG : जिस कुत्ते को बचाने में हुई युवक की मौत, वह पहुंच गया उसके घर, मां के हाथों पर रखा सिर, फिर यह हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरु. कर्नाटक के दावणगेरे में इन दिनों एक आवारा कुत्ता खूब चर्चा में है. दरअसल यहां सड़क पर खड़े इस कुत्ते के साथ टक्कर रोकने के चक्कर में 21 साल के एक बाइक सवार युवक की जान चली गई थी. हालांकि इसके बाद उस कुत्ते ने जो किया, उसकी यहां हर कोई चर्चा कर रहा है.

     

    टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, शिवमोगा जिले के भद्रावती तालुका में 16 नवंबर को तीपेश नामक युवक की सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी. जिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, वह कुछ दिनों बाद उसके घर आ पहुंचा. रिपोर्ट के मुताबिक, वह कुत्ता तीपेश की मां के पास गया और उनके हाथ पर अपना सिर रख दिया. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो यह कुत्ता उनके बेटे की मौत पर दुख व्यक्त कर रहा है.

    अब पीतेश के घर पर ही रह रहा कुत्ता

    अखबार के मुताबिक, तीपेश की मां, यशोदम्मा ने बताया कि कुत्ते की इस हैरान करने वाली हरकत के बारे में बताया. उन्होंने कहा, तीपेश के अंतिम संस्कार के बाद से ही यह कुत्ता हमारे घर के पास आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इलाके के दूसरे आवारा कुत्ते उसे वहां से भगा दे रहे थे. आखिरकार कुछ दिनों के बाद वह घर के अंदर आ पहुंचा और अपना सिर मेरे हाथ पर रख दिया. हमें लगा कि कुत्ता तीपेश की मौत पर दुख जताने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने बताया कि वह कुत्ता अब उनके साथ ही रह रहा है.

    8 किमी चलकर पहुंचा तीपेश के घर

    तीपेश के एक रिश्तेदार ने बताया कि कुत्ता करीब 8 किलोमीटर तक चलकर इस घर तक पहुंचा था. उन्होंने बताया, एक्सीडेंट वाली जगह यहां से करीब 8 किलोमीटर दूर है. वह कुत्ता घर तक पूरे रास्ते उस वाहन का पीछा करता रहा, जो तीपेश का शव ले जा रहा था. घर के पास अंतिम संस्कार के दौरान भी कुत्ता आसपास ही मौजूद था. तीन दिन बाद कुत्ता घर में घुस आया और तिपेश की मां के पास जाकर बैठ गया. टिप्पेश की बहन चंदना ने अखबार को बताया कि वे लोग कुत्ते से नाराज नहीं हैं. उन्होंने कहा, यह एक हादसा था, जिसमें दुर्भाग्य से हमने अपना भाई खो दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में हुई अनोखी शादी, नेत्रहीन लड़के और लड़की ने किया प्रेम विवाह, शामिल सभी मेहमान भी दिव्यांग
    Next Article IPL-2024 से पहले टीमों में बड़े बदलवाव : दिल्ली ने 11 खिलाडिय़ों को रिलीज किया, सीएसके ने 8 को किया रिलीज, पंजाब ने पांच को निकाला

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.