Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल: पांच घंटे बाद रेल रोको आंदोलन वापस लिया गया, दो रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द
    Headlines

    बंगाल: पांच घंटे बाद रेल रोको आंदोलन वापस लिया गया, दो रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बंगाल: पांच घंटे बाद रेल रोको आंदोलन वापस लिया गया, दो रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द

     

    कोलकाता: अलग कूचबिहार राज्य की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के जोराई रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने रेल रोको आंदोलन किया जिसकी वजह से बुधवार को दो रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया और कई रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अलीपुरद्वार संभाग के जोराई रेलवे स्टेशन पर ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) ने सुबह 6.45 बजे आंदोलन शुरू किया और पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे इसे वापस ले लिया गया। आंदोलन वापस लेने के बाद सामान्य रेल यातायात बहाल हो सका।

     

     

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे ‘ग्रेटर कूचबिहार’ के निर्माण के लिए दबाव बनाने के वास्ते ‘‘अनिश्चितकालीन’’ रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।

    एनएफआर के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी स्टेशन पर एकत्र हुए और पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

    उन्होंने कहा, ‘‘ आंदोलन वापस लिए जाने के बाद रेल पटरियों की जांच की गई और उसे रेलगाड़ी परिचालन के लिए ठीक पाया गया। उस खंड पर रेलगाड़ियों का सुचारू संचालन प्रारंभ हो गया।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ रेल रोको आंदोलन के कारण 22227/22228 न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस और 15704/15703 बोंगाईगांव-न्यू जलपाईगुड़ी-बोंगाईगांव एक्सप्रेस के परिचालन को रद्द कर दिया गया।’’

    अधिकारी ने बताया कि आठ रेलगाड़ियों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना रोड में सब्जी विक्रेताओं को हटाए जाने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन किया

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.