Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माता जयमंगला मंदिर परिसर में नौ दिवसीय सहस चंडी महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    माता जयमंगला मंदिर परिसर में नौ दिवसीय सहस चंडी महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंझौल., बेगूसराय:52 शक्तिपीठों में से एक माता जयमंगला मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय सहस चंडी महायज्ञ एवं राम कथा का समापन बुधवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ. समापन समारोह में क्षेत्र विभिन्न गन्यमान अतिथि एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए. जानकारी के अनुसार विगत 14 मई से कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ उक्त रामकथा महायज्ञ में आयोजक अनंत श्री सच्चिदानंद शरण जी महाराज ने महायज्ञ एवं रामकथा के माध्यम से निरंतर नौ दिनों तक ईश्वर की संप्राप्ति के विभिन्न मार्गों का दर्शन अपने मधुर वाचन से श्रोताओं को कथा श्रवण कराया. तथा यज्ञ के दौरान लगातार 9 दिनों तक नित्य पूजा अर्चना, अग्नि मंथन, हवन, राम कथा, वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा दिव्य रासलीला, कीर्तन, रामधुनी (नवाह ) एवं रामायण पाठ जैसे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई. श्रद्धालु कथा श्रवण कर ईश्वर के ध्यान मग्न दिखे. अनंत श्री महाराज ने बताया कि यज्ञ जन कल्याण के लिए किया जाता है. हमारा संकल्प यह है कि यह महायज्ञ सभी 52 शक्तिपीठों में एक-एक कर हर जगह करना है. जिसमें माता जयमंगला जो 52 शक्तिपीठ में से एक हैं. उनके प्रांगण में प्रथम यज्ञ आयोजित किया गया है. यह प्रथम यज्ञ मैं माता जयमंगला के चरणों में समर्पण करता हूं. वहीं अनंत श्री महाराज ने कहा इस यज्ञ से समस्त क्षेत्रवासी को सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भावना की प्राप्ति होगी. पूरे क्षेत्र का लोक कल्याण होगा. महायज्ञ के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा. तथा लोगों ने हरेक स्तर पर बढ़-चढ़कर सहयोग किया. खासकर प्रबुद्ध ग्रामीण विवेकानंद सिंह, रामचंद्र सिंह (महन्थ जी ), उमाकांत सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, दिग्विजय सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, गौरव कुमार, अमन कुमार, अंगद कुमार, अभिषेक कुमार, निरंजन सिंह, कारू सिंह सहित अन्य लोग तत्पर दिखे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय पुलिस ने अपराधियों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल नंदकिशोर गिरफ्तार ।
    Next Article जुआ खेलने के दौरान ही दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर हुआ विवाद दोस्तों ने ही सिर में मारी गोली .. .

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.