Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा चुनाव 2024 से पहले BJP को सांगठनिक  दृष्टिकोण से मिली बड़ी कामयाबी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधानसभा चुनाव 2024 से पहले BJP को सांगठनिक  दृष्टिकोण से मिली बड़ी कामयाबी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी को सांगठनिक  दृष्टिकोण से बड़ी कामयाबी मिली है. जहां 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी छोड़ गए जोगिंदर सिंह जोगी सैकड़ों समर्थकों के साथ वापस भाजपा में लौट आए हैं. बता दे कि जोगिंदर सिंह जोगी ने सरजू राय की पार्टी ज्वाइन की थी जिसमें उन्हें विधायक प्रतिनिधि बनाया गया था, मगर तीन साल बाद घर वापसी का निर्णय लिया. इसी के तहत बुधवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पुनः भाजपा का दामन थामा. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास

     

     

     

    ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनकर उनका पार्टी में स्वागत किया. मौके पर जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित जिले के तमाम वरिष्ठ भाजपाइयों ने सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. कुणाल सारंगी ने जोगी के घर वापसी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सुबह का भूला शाम को यदि घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते. स्वामी विवेकानंद की पंक्तियों को याद करते हुए उन्होंने कहा इंसान को जहां मन न रमे  वहां नहीं रहना चाहिए. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के

     

     

     

    उक्तियों का उदाहरण देते हुए जोगी का पार्टी में स्वागत किया. वहीं जोगी ने कहा किसी कारणों से मैं भले दूसरे दल में चला गया मगर मेरा मन वहां नहीं लग रहा था. पद  रहने के बाद भी सम्मान नहीं मिल रहा था. इस वजह से घर वापसी का निर्णय लिया. उधर रातोरात सरयू राय की पार्टी भाजमो का कार्यालय हटा दिया गया. यह कार्यालय पहले भाजपा का हुआ करता था. सरयू राय के भाजपा से बगावत के बाद जोगी ने यह कार्यालय सरयू राय को दे

     

     

     

     

    दिया था, अब जब जोगी की पुनः घर वापसी हुई है तो फिर से जोगी इस  कार्यालय से बैनर पोस्टर हटा कर भाजपा का झंडा बैनर लगवाने की तैयारी में जुट गए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओवर ब्रिज के उद्घाटन होते ही  रेलवे फाटक बंद किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुरू की आंदोलन
    Next Article 2023 का आम बजट प्रगतिशील, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी :राजेश शुक्ल

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.