जमशेदपुर: बिरसानगर पुलिस ने चोरी का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर बिरसानगर थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 17 नवंबर 2025 की है। बिरसानगर जोन नंबर-03 डी, नियर विजयनगर निवासी 53 वर्षीय अधोक कुमार मोर्या ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लगभग 70 हजार रुपये मूल्य के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद, कुल 1 लाख 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में टीम ने तेजी से जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगातार पूछताछ की और गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के क्रम में पुलिस ने दो स्थानीय युवकों—23 वर्षीय विकास दास और 24 वर्षीय रोहित गोराई उर्फ भोला—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं—
• दो पीस नाक की फुली (सोना जैसा)
• एक पीस नथुनी (सोना जैसा)
• एक जोड़ा पायल (चांदी जैसा)
• एक जोड़ा हाथ की मेंहदी (चांदी जैसा)
• एक जोड़ा सफेद रंग का एयरबड
• Redmi कंपनी का मोबाइल फोन
• 5 और 10 रुपये के सिक्कों से भरा प्लास्टिक का डब्बा — कुल 1205 रुपये
• ‘कंगन ज्वेलरी’ लिखा हुआ बैग — जिसमें 296 रुपये नकद थे
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेज दिया है। साथ ही मामले से जुड़ी अन्य संभावित कड़ियों की जांच भी जारी है।

