Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश ने अफ्रीका को आखिरी वनडे में 9 विकेट से हराकर 3 वनडे की सीरीज 2-1 से जीती
    Breaking News Headlines

    बांग्लादेश ने अफ्रीका को आखिरी वनडे में 9 विकेट से हराकर 3 वनडे की सीरीज 2-1 से जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे में 9 विकेट से हराते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. मेहमान बांग्लादेश ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में वनडे सीरीज जीती है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 154 रन पर ऑल आउट हो गई थी. यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका सबसे कम स्कोर है. जीत के लिए मिले लक्ष्य को बांग्लादेश ने महज 1 विकेट खोकर 26.3 ओवर में हासिल कर लिया. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान तमीम इकबाल ने 82 गेंद में नाबाद 87 रन की पारी खेली. तमीम ने अपने करियर की 52वीं हाफ सेंचुरी जड़ी है. वहीं, लिटन दास ने 57 गेंदों पर आठ चौके जड़े. शाकिब अल हसन ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 18 रन बनाए.

    इससे पहले, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने 5 विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी को सस्ते में समेट दिया था. तस्किन प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए. बांग्लादेश की यह गेंद के लिहाज से विदेश में सबसे बड़ी जीत है. उसने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 141 गेंद रहते ही हरा दिया. तस्किन अहमद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने मेजबान देश की आधी टीम साफ की. उन्होंने 9 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट झटके. वह 2012 में लसिथ मलिंगा के बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे में 5 विकेट लेने वाले दूसरे विदेशी गेंदबाज बने.
    तस्किन ने वनडे में दूसरी बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया.इससे पहले मोहम्मद रहमान ने भारत के खिलाफ 2019 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के बर्मिंघम में 59 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इससे पहले तस्किन ने इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे में भी 3 विकेट हासिल किए थे, जो बांग्लादेश ने जीता था. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. क्विंटन डिकॉक और यानेमन मलान की जोड़ी ने 6.5 ओवर में 46 रन जोड़कर अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया. लेकिन इसी स्कोर पर डिकॉक आउट हो गए. उन्हें मेहदी हसन मिराज ने अपना शिकार बनाया.

    पहला विकेट गिरते ही दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और स्कोरबोर्ड पर 83 रन जुड़ते-जुड़ते 4 और बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसमें यानेमन मलान (39), काइल वेरिन(9), टेम्बा बावुमा(2) और रासी वैन डार डुसेन (4) शामिल हैं. 100 रन के भीतर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद ड्वेन प्रिटोरियस ने डेविड मिलकर के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 24 रन जोड़े. लेकिन 15 रन के भीतर यह दोनों आउट हो गए. इसके बाद केशव महाराज ने 28 रन की पारी खेलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया. लेकिन उनके रन आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की पारी 154 रन पर सिमट गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच
    Next Article महंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब पीएनजी-सीएनजी के भी बढ़ गए दाम

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.