Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच

    विधानसभा अध्यक्ष एकादश की टीम ने मुख्यमंत्री एकादश को पराजित कर ट्रॉफी किया अपने नाम
    मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का खिताब श्री रणधीर कुमार कुमार सिंह को मिला तो श्री अमित मंडल को बेस्ट बैटर और श्री सुदेश कुमार महतो को बेस्ट फील्डर का मिला पुरस्कार

    विधानसभा में जनता की समस्याओं को बेबाकी से उठाने वाले विधायकों ने आज क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेरा। जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा, रांची में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच आज मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। विधानसभा अध्यक्ष एकादश की टीम ने मुख्यमंत्री एकादश को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का खिताब विधानसभा अध्यक्ष एकादश के श्री रणधीर कुमार कुमार सिंह को मिला। बेस्ट बैटर का पुरस्कार श्री अमित मंडल और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार श्री सुदेश कुमार महतो को प्रदान किया गया ।

    यह रहा स्कोर

    मैत्री मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 130 रन बनाए। टीम के लिए विधायक श्री अमित मंडल ने नाबाद 48 , श्री सुदेश कुमार महतो में नाबाद 26, श्री रणधीर कुमार सिंह ने नाबाद 22 और श्री नवीन कुमार जयसवाल ने नाबाद 19 रन बनाए । इसके बाद 131 रन के मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुख्यमंत्री एकादश की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। टीम के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 28 और श्री इरफान अंसारी ने 23 रन बनाए। विधानसभा अध्यक्ष एकादश के लिए श्री रणधीर कुमार सिंह ने 3 विकेट झटके । इस तरह विधानसभा अध्यक्ष एकादश ने 63 रनों से मैच अपने जीत लिया।

    अत्याधुनिक ग्रास रिमूवर मशीन का उद्घाटन

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अत्याधुनिक रियल स्टार ग्रास रिमूवर मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन के जरिए स्टेडियम में एक से बढ़कर एक डिजाइन में घास काटी जा सकेगी ।इससे इस स्टेडियम के गमैदान की खूबसूरती और भी बढ़ जाएग

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीदों के बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र परम वैभव के शिखर तक पहुँचेगा- काले
    Next Article बांग्लादेश ने अफ्रीका को आखिरी वनडे में 9 विकेट से हराकर 3 वनडे की सीरीज 2-1 से जीती

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.