Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब पीएनजी-सीएनजी के भी बढ़ गए दाम
    Breaking News Headlines

    महंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब पीएनजी-सीएनजी के भी बढ़ गए दाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के बाद अब पाइप्ड नेचुरल गैस और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस भी महंगी हो गई है. आईजीएल ने आज इन कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया. आईजीएल ने जानकारी दी है कि पीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है जबकि सीएनजी में 50 पैसे की वृद्धि हुई है. कंपनी के मुताबिक ये बढ़ोतरी गैस की बढ़ती लागत की वजह से की गई है. नई कीमतें 24 मार्च से लागू हो जाएंगी. रूस यूक्रेन संकट की वजह से ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. पीएनजी कीमतों से पहले सीएनजी, रसोई गैस और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली है. ईंधन के दामों में ये तेजी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल की वजह से देखने को मिले हैं. भारत अपनी ईंधन जरूरतों का काफी बड़ा हिस्सा आयात के द्वारा पूरा करता है.

    महंगी हुई पीएनजी
    आईजीएल ने आज अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिये कीमतों में 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़त की जानकारी दी है. आज की बढ़ोतरी के साथ गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी की दरें बढ़त के साथ 35.86 रुपये प्रति एससीएम हो गई हैं. वहीं गाजियाबाद में भी पीएनजी की दरें बढ़कर इसी स्तर पर पहुंच गई हैं. वहीं दिल्ली में कीमतें 36.61 रुपये प्रति एससीएम पर पहुंच गई हैं. इससे पहले जनवरी में पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. जनवरी में कंपनी ने कीमतों में 50 पैसे प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की थी. कंपनी ने इसके लिये बढ़ती लागत को वजह बताया है.

    चौतरफा बढ़ी महंगाई
    पीएनजी की कीमतों में तेजी से पहले एलपीजी और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल चुकी है. मार्च के महीने में 4 महीने से ज्यादा समय के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. बीते दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी है. पेट्रोल इस दौरान 1.5 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है. वहीं थोक कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

    इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत सभी महानगरों में सीएनजी की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली है. 8 मार्च को ही राजधानी में सीएनजी 50 पैसे महंगी हुई है तो वहीं एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़त देखने को मिली है. इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़त के साथ 950 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं देश के कुछ हिस्सों में कीमतें 1000 रुपये के भी पार पहुंच गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश ने अफ्रीका को आखिरी वनडे में 9 विकेट से हराकर 3 वनडे की सीरीज 2-1 से जीती
    Next Article कोरियोग्राफर टीचर ने 5 साल की मासूम के साथ स्कूल के बाथरूम में किया रेप

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.