Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक, आकांक्षी जिला के स्वास्थ्य एवं पोषण के इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु किया गया विमर्श, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक, आकांक्षी जिला के स्वास्थ्य एवं पोषण के इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु किया गया विमर्श, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक, आकांक्षी जिला के स्वास्थ्य एवं पोषण के इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु किया गया विमर्श, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ▪️SAM एवं MAM बच्चों के चिन्हीकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सीडीपीओ घाटशिला का वेतन अगले आदेश तक रोका गया, शत प्रतिशत कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    जिला उपायुक्त ने 01-05 वर्ष के बच्चे जो कान से सुन नहीं सकते उनका ग्राम स्तर पर सर्वे के दिए निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, सभी एमओआईसी व सीडीपीओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आकांक्षी जिला के स्वास्थ्य एवं पोषण इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति लाने को लेकर की गई। जिला उपायुक्त ने दिनांक-05.09.2022 से 10.09.2022 तक राष्ट्रीय पोषण माह 2022 अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किये गये बच्चों का वृद्धि निगरानी से संबंधी केंद्रवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । साथ ही अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण उपचार केंद्र भेजने एवं रेगुलर फॉलो अप करने का निर्देश दिया गया । SAM एवं MAM बच्चों के चिन्हीकरण में अपेक्षित नहीं पाये जाने पर सीडीपीओ घाटशिला का वेतन अगले आदेश तक रोका गया ।

    प्रखंडवार 09.09.2022 एवं 10.09.2022 को सभी प्रखंडों में आयोजित कैम्प में डुमरिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा प्रखंड द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित काफी आवेदन प्राप्त होने पर जिला उपायुक्त अप्रसन्नता जाहिर की गई। उन्होने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा पर जोर, बाल विवाह प्रथा का अंत जैसे उद्देश्यों को लेकर संचालित इस योजना के तहत उच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं के शैक्षणिक व्यय में सहयोग कर उनके विद्यालय परित्याग की प्रवृत्ति को कम कराना एवं उन्हें उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना है । किशोरियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिक स्वच्छता हेतु सहायता, साथ ही किशोरियों की अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना मुख्य उद्देश्य है । जिला उपायुक्त द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निदेश देते हुए ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को इस योजना से जोड़ने का निदेश दिया गया ।

    जिला उपायुक्त द्वारा JSLPS के महिला संगठनो के साथ समन्वय स्थापित कर महिला सम्मेलन आयोजन करने का निर्देश दिया गया। 01 से 5 वर्ष तक के वैसे दिव्यांग बच्चे(जिनको कान से सुनने में समस्या हो) से संबंधित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि कम उम्र में बच्चों की इस समस्या का समुचित उपचार हो जाने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है। जिला अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर शत-प्रतिशत ANC जांच करवाते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी जोड़ने का निर्देश दिया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री हनुमान मंदिर में हुआ मंगल आरती और ज्ञान बापी पर आए फैसले से खुश बटी मिठाईयां
    Next Article बेगूसराय में NH पर 30 KM अंधाधुंध फायरिंग करते भागे अपराधी : एक की मौत, 10 घायल

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.