Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में NH पर 30 KM अंधाधुंध फायरिंग करते भागे अपराधी : एक की मौत, 10 घायल
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बेगूसराय में NH पर 30 KM अंधाधुंध फायरिंग करते भागे अपराधी : एक की मौत, 10 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में NH पर 30 KM अंधाधुंध फायरिंग करते भागे अपराधी : एक की मौत, 10 घायल

    बिहार के बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इसमें करीब 10 लोगों को गोली लगी है. इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि आठ लोग गंभीर रुप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच 28 और 31 पर ताबड़तोड़ कारबाइन से फायरिंग करके दहशत फैला दी. अपराधियों के द्वारा शहर के करीब आधा दर्जन लोकेशन पर फायरिंग की गई है. बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो अफराधियों ने एनएच पर घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है.

    जो दिखा उसे मार दी गोली

    एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है. अपराधियों ने पहली घटना को अंजाम तिघरा अनुमंडल के एनएच 28 पर दिया. यहां उन्होंने तीन जगहों पर घटना को अंजाम दिया. यहां बदमाशों के गोलियों का शिकार हुए चंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. वहीं बाढ़ निवासी टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है जिसका बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस घटना में अन्य घायल लोगों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है.

    मछली खरीद रहे थे लोग, अचानक हो गयी गोलीबारी

    बताया जा रहा है कि चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली विक्रेता के दुकान पर भी बदमाशों ने गोलीबारी कर दी. इस घटना में दुकानदार सहित दो मछली खरीदारों को भी गोली लगी है. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है. घटना के बाद भाजपा नेता रजनीश कुमार ने घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. रजनीश कुमार ने कहा कि जिले में कानून का राज खत्म हो चुका है. बदमाशों में कानून का भय खत्म हो गया है. अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं पुलिस प्रशासन हाथों पर हाथ धरे बैठी है.

    मात्र दस मिनट के अंतराल में अपराधियों के तांडव से क्षेत्र में दहशत

    अपराधियों ने करीब 10 मिनट के अंतराल में क्षेत्र में कई जगहों पर गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी. गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भयाक्रांत है. वहीं लोगों द्वारा गोलीबारी पर कई तरह की चर्चा जोरों पर की जा रही है. देर शाम में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी कई लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं साझा की जा रही है तो वहीं कुछ लोग अपराध का तार आगामी आम नगर निकाय चुनाव एवं कुछ दिन पूर्व हुए सत्ता परिवर्तन से भी जोर रहे हैं. वहीं कई लोगों में चर्चा है कि अपराधी न सिर्फ इस क्षेत्र में बल्कि जिला में दहशत फैलाने के उद्देश से गोलीबारी एवं कई तरह के अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.

    बेगूसराय में फायरिंग के बाद पटना अलर्ट

     

    बेगूसराय में फायरिंग गोली मारने के सीरियल वारदात पर पुलिस मुख्यालय भी अपनी नजर बनाए हुए है। ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिले की पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। रेंज के DIG भी मौके पर गए हुए हैं। SP और उनकी टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

    दूसरी तरफ जैसे ही अपराधियों के पटना की तरफ भागने की सूचना मिली, वैसे ही पटना पुलिस को अलर्ट किया गया है। पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया- हमलोगों को सूचना मिलते ही राजेंद्र सेतु पर चेकिंग लगा दी गई है। नालंदा और लखीसराय जलाने वाले रास्ते पर भी कड़ी नजर बनी हुई है। कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है। हमें कुछ CCTV फुटेज मिले हैं, उस हिसाब से अपराधियों की खोज जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक, आकांक्षी जिला के स्वास्थ्य एवं पोषण के इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु किया गया विमर्श, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article टीएसडीपीएल में 20% बोनस के साथ 2000 का गिफ्ट

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.