बागडेहरी | कहा जाता है पेड़ है तो जीवन है|पेड़ के वगैर जीवन जीना संभव ही नही है|इसके लिए विभागीय स्तर से पौधारोपण भी किया जा रहा है|लोगों को पेड़ों के जीवन की रक्षा के लिए विभागीय स्तर से जागरूक भी किया जा रहा है||वनों की रक्षा के लिए वनकर्मी की नियुक्ति भी की गयी है, ताकी पेड़ सुरक्षीत रह सके |लेकिन इसका कोई असर नही देखा जा रहा है|बता दे इन दिनों माफियाओं के हावी होने पर वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है|ऐसे में जामताड़ा जिला भी इससे अछुता नही रहा है|कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में भी माफियाओं के सक्रिय होने पर प्रखंड क्षेत्र के वनों से अवैध रूप से जंगलों की कटाई हो रही है|जिसका बूरा परिणाम आमजनों को भुगतना पड़ रहा है|गौरतलब है कि वन क्षेत्र में वनकर्मी के देखभाल करने के बावजूद भी नाक के नीचे वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है|जिसको माफियाओं द्वारा चोरी-छीपे अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में खफाया जाता है|बता दे लकड़ी माफिया इतने सक्रिय हो गये है कि इन्हें प्रशासन का कोई खौफ नही है|रोजाना काफी संख्या में अवैध रूप से वनों की कटाई करते है|ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब रविवार देर रात बागडेहरी पुलिस गश्ती करने निकले तो पाया एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से थाना क्षेत्र के भाल्को के समीप राजनगर जा रहा था तभी पुलिस ने जब्त किया|रात के अंधेरा का फायदा उठाकर माफिया व चालक फरार होने में सफल रहा है|
क्या कहते है अधिकारी:
रात में गश्ती करने के दौरान भाल्को के समीप अवैध रूप से ट्रैक्टर में लकड़ी पश्चिम बंगाल में खफाये जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई|पुलिस को देखते ही माफिया और चालक फरार हो गये|कुंडहित वन क्षेत्र के रेंजर प्रीति कुमारी के निर्देश पर अज्ञात कांड संख्या 10/21 प्राथमिकी दर्ज की गयी|मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही माफिया पुलिस के गिरफ्त में होंगे|
बिरजु कुमार साव, थाना प्रभारी, बागडेहरी

