Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनसीबी की गिरफ्त में बादशाह का बेटा
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय सिनेमा

    एनसीबी की गिरफ्त में बादशाह का बेटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनसीबी की गिरफ्त में बादशाह का बेटा
    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक यात्री क्रूज शिप पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने इस मामले में बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अन्‍य आरोपियों में अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में इनकी पेशी हुई। अदालत ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है।
    कोकीन, एमडी और चरस की हुई थी बरामदगी

    एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम की ओर से शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा गया था। इस छापेमारी में एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। छापेमारी के बाद आर्यन खान, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट को हिरासत में लिया गया था। इनमें से आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का मेडिकल टेस्‍ट कराया गया।

    अंत:वस्त्रों में छिपाकर रखी थी ड्रग्‍स

    एनसीबी को सूत्रों से इनपुट मिला था कि शनिवार शाम मुंबई से गोवा के लिए जा रहे क्रूज शिप कार्डेलिया पर बीच समुद्र में ड्रग्स के साथ पार्टी होने वाली है। इस सूचना के बाद एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई में टीम के सदस्‍य यात्री बनकर क्रूज शिप पर सवार हो गए। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान तलाशी ली गई जिसमें कुछ लोगों के पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद किए गए। बताया जाता है कि आरोपियों ने ड्रग्‍स को अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और पर्स में छिपा रखा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयमंगला उच्च विद्यालय में इप्टा जननाट्य के वैनर तले प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.