Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयमंगला उच्च विद्यालय में इप्टा जननाट्य के वैनर तले प्रतियोगिता आयोजित
    बिहार बेगूसराय

    जयमंगला उच्च विद्यालय में इप्टा जननाट्य के वैनर तले प्रतियोगिता आयोजित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद डेस्क

    चेरियाबरियारपुर ,बेगुसराय ।इप्टा की मंझौल शाखा के द्वारा आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 वें जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक जयमंगला उच्च विद्यालय मंझौल के सभागार में इप्टा जननाट्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता, शास्त्रीय गीत, राष्ट्रीय गीत पर नृत्य मे स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें जयमंगला उच्च विद्यालय, आरडीपी प्लस टू बालिका विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय एवं परिषद मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. वहीं
    प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं मे प्रथम, द्वितीत एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले का चयन निर्णायक मंडली के द्वारा सर्वसम्मति से किया गया. जानकारी के अनुसार हिंदी भाषण में जयमंगला उच्च विद्यालय के छात्र कन्हैया कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. परिषद मध्य विद्यालय की छात्रा रितु कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. एवं जयमंगला उच्च विद्यालय के छात्र श्याम जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही अंग्रेजी भाषण में आरडीपी की छात्रा सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. एवं रुचि कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की. जबकि एकल संगीत में जयमंगला उच्च विद्यालय के छात्र सौरभ कुमार प्रथम स्थान,

    इसी विद्यालय के छोटू कुमार एवं सृष्टि राज ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. तथा एकल नृत्य में आरडीपी की छात्रा सोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया. इस दौरान आरसीएस कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रोफ़ेसर शिव शंकर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सुधा सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भाकपा अंचल मंत्री संजीव सिंह, कारे लाल सिंह, प्रो संजय सिंह, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, इप्टा मंझौल शाखा के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सिंह, सचिव सुबोध कुमार एवं अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन देव निरंजन भारती के द्वारा किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मजदूर यूनियन के जिला सम्मेलन का आयोजन
    Next Article एनसीबी की गिरफ्त में बादशाह का बेटा

    Related Posts

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    August 4, 2026

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना*

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.