आजादनगर में छिनतई कांड का खुलासा, बाइक के सुराग से दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आजादनगर पुलिस ने सोमवार को शाही गार्डन के पास हुए 10 हजार रुपये से भरे बैग की छिनतई कांड का खुलासा कर दिया है। पीड़ित मोहम्मद अनस की शिकायत पर जांच शुरू हुई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना स्थल पर अपनी मोटरसाइकिल (JH 05 DY 4225) छोड़कर भाग गए थे। बाइक के नंबर से पुलिस ने सरायकेला-खरसावां के गौस नगर निवासी आसिफ अंसारी को पकड़ा। पूछताछ में उसका साथी कलामुद्दीन उर्फ कलाम उर्फ सैफ का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे भी ओल्ड पुरुलिया रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए : छिना गया बैग यूनियन बैंक व आईडीबीआई बैंक के एटीएम कार्ड पैन कार्ड, ट्रेनी जॉब आईडी कार्ड नकद 2700 रुपये घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी कलाम के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।


