Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा में आयुष्मान योजना अगले दो हफ्ते में लागू होगी : मुख्यमंत्री माझी
    Breaking News Headlines ओड़िशा झारखंड

    ओडिशा में आयुष्मान योजना अगले दो हफ्ते में लागू होगी : मुख्यमंत्री माझी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा में आयुष्मान योजना अगले दो हफ्ते में लागू होगी : मुख्यमंत्री माझी

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अगले दो हफ्ते में लागू कर दी जाएगी।

    कटक जिले में आयोजित ओडिशा दिवस समारोह में माझी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले इस योजना को एक अप्रैल को गोपबंधु जन आरोग्य योजना के साथ लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसके क्रियान्वयन की तारीख बदल दी गई।

    हालांकि, मुख्यमंत्री ने तिथि में बदलाव की वजह नहीं बताई।

    उन्होंने दावा किया कि राज्यभर में करीब 3.52 करोड़ लोग इस स्वास्थ्य योजना के दायरे में आएंगे।

    आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को देशभर के 29,000 अस्पतालों में ‘नकदी रहित’ इलाज की सुविधा मिलती है।

    माझी ने कहा कि इस योजना में सिर्फ ओडिशा ही नहीं, बल्कि राज्य के बाहर के अस्पताल भी शामिल होंगे और वे जरूरत पड़ने पर विशेष देखभाल भी प्रदान करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ओडिशा की पिछली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार ने राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने से इनकार कर दिया था।

    उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, ग्रामीण समुदायों और अन्य लोगों को लाभ मिलेगा, जो महंगी चिकित्सा देखभाल का खर्च उठाने में संघर्ष करते हैं।

    माझी ने कहा कि पिछली बीएसकेवाई (बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना) में जहां केवल 900 अस्पताल शामिल थे, वहीं आयुष्मान भारत योजना के दायरे में 29,000 अस्पताल आते हैं।

     

    ओडिशा में आयुष्मान योजना अगले दो हफ्ते में लागू होगी : मुख्यमंत्री माझी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा में आयुष्मान योजना अगले दो हफ्ते में लागू होगी : मुख्यमंत्री माझी
    Next Article झारखंड में अंधविश्वास: डायन प्रथा और ओझागुणी के खिलाफ शिक्षा की जरूरत

    Related Posts

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    May 26, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.