सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में जागरूकता अभियान, चौक–चौराहों पर नुक्कड़ नाटक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों के पालन को लेकर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश और जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार बिरसानगर एवं टेल्को क्षेत्र के प्रमुख चौक–चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम सड़क सुरक्षा समिति एवं ट्रांसपोर्ट एम्प्लाई यूनियन के महासचिव प्रमोद तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यातायात गुलमुरी प्रभारी शैलेंद्र के निर्देश पर जितेंद्र मिश्रा, सी. आदित्य सिंह, शहनाज खान, रानी रूही दास सहित शांति समिति एवं सड़क सुरक्षा के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला सड़क सुरक्षा सुपरवाइजर नवीन ने अभियान की जानकारी देते हुए लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन की अपील की। कार्यक्रम में छोटू रविदास, प्रमोद सिंह, जे.पी. चौबे, राजू बेदी, ममता, भूमि श्रीनिवास, शैलेंद्र सिंह, शिवाकांत, कृष्ण कुमार, शिव कुमार, सीताराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

