लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताजमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ के फिर से सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है।आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ का इतिहास और वर्तमान स्थितियहां जारी एक बयान में उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों से यह गठजोड़ सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए बेबुनियाद खबरें फैलाकर अपनी मौजूदगी का संदेश दे रहा था, लेकिन अब इसकी गतिविधियां खुलकर सामने आने लगी हैं।बयान में सरयू राय ने कहा कि वह वर्ष 2005 से इस पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली को देखते आ…
Author: Sumi Bangabash
मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के “अच्छे दिन” अब समाप्त हो चुके हैं और उसे देश से लेकर विदेश तक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के दौरान भी विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अयोध्या राम मंदिर…
तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की है। पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। मानगो नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 16 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसकी सूचना उन्हें पदेन सदस्य के रूप में दी गई थी।…
हनफिया उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मंगलवार को जवाहर नगर रोड नंबर-13 स्थित हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र में बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न बूथों का निरीक्षण भी किया गया। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं बीएलए-2 अंसार खान ने बताया कि बैठक के दौरान बीएलए-2 प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बूथों का निरीक्षण किया और संबंधित बीएलओ को ASDD…
राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ राष्ट्र संवाद संवादाता टाटा लीज नवीनीकरण के मुद्दे पर झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने कोल्हान आयुक्त को सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर : झारखंड मूलवासी अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल आज मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में कोल्हान आयुक्त रवि रंजन विक्रम को ज्ञापन सौंपकर टाटा स्टील के प्रस्तावित लीज नवीनीकरण से पहले जमशेदपुर के 18 मौजा के मूल रैयतों, आदिवासियों एवं टाटा विस्थापितों का सर्वे कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है. मंच ने मांग की कि 1908 एवं 1937 के खतियान को मान्यता दी जाए,…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददातानई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।नितिन गडकरी से चर्चा: खूंटी बाइपास और सड़क परियोजनाएंबैठक में विशेष रूप से खूंटी बाइपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से खूंटी शहर में…
जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ, तुलसी भवन में सजी राखियों और उपहारों की आकर्षक प्रदर्शनी राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के तुलसी भवन में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने आयोजकों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को भी अपने उत्पादों को प्रदर्शित…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवादातालातेहार, पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर और 20 लाख के इनामी रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर झारखंड सरकार ने 15 लाख और NIA ने 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।ऑपरेशन ‘SPECIALOPS- KANTI’ का विवरणपुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि रविन्द्र गंझू अपने दस्ते के साथ बेतर ओपी क्षेत्र के हेसला बांझी टोला, रंगुनिया और कुडू इलाके में घूम रहा है। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को लातेहार पुलिस, CRPF और कोबरा…
परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के बवानगोरा इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया तथा पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान सरजमदा निधि टोला निवासी नागी हांसदा (75 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति के निधन के बाद वह पिछले तीन-चार वर्षों से बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही थीं।…
जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती, विनोबा आश्रम, धोबी घाट और चुनाभट्टा के बड़ी संख्या में बस्तीवासी मंगलवार को टाटा कंपनी के बर्मामाइंस स्थित वाटर प्लांट पहुंचे और पेयजल की बदहाल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के समक्ष जोरदार विरोध दर्ज कराया। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में सप्लाई होने वाले पानी में गंदगी और बदबू की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा नियमित जलापूर्ति भी प्रभावित है और रोजाना…
