हनफिया उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मंगलवार को जवाहर नगर रोड नंबर-13 स्थित हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र में बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न बूथों का निरीक्षण भी किया गया।
कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं बीएलए-2 अंसार खान ने बताया कि बैठक के दौरान बीएलए-2 प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बूथों का निरीक्षण किया और संबंधित बीएलओ को ASDD सूची के संबंध में आवश्यक जानकारी और सुझाव दिए।
बैठक में बूथ संख्या 285 की बीएलओ गजाला फरहाना के साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं बीएलए-2 अंसार खान मौजूद रहे। वहीं बूथ संख्या 284 के बीएलओ तहसीन रजा, बूथ संख्या 291 की बीएलओ शाहिदा परवीन, बूथ संख्या 292 की बीएलओ शमा बानो, बूथ संख्या 293 की बीएलओ मुमताज बानो तथा बूथ संख्या 294 के बीएलओ वालीउल्लाह ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 बिलाल अहमद, वॉलंटियर भूषण एल्सा तथा संबंधित सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाने पर जोर दिया गया।

