जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर, टुईलाडूंगरी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच के तहत कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने राजदीप नामक युवक को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू की। CBI की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया…
Author: Sumi Bangabash
धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल राष्ट्र संवाद संवादाता धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापीटल के पास नेशनल हाईवे पर अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित आरक्षी राम लखन यादव पुलिस टीम के साथ धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी के लिए आए…
कोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार राष्ट्र संवाद संवादाता कोडरमा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नाबालिग युवती को भगाकर शादी करने के आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर युवती ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उससे शादी करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले…
मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर में सरकारी शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे बस्तीवासी, मंदिर और स्कूल के पास दुकान खोलने का किया विरोध जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान के खिलाफ सोमवार की रात को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर प्रशासन से प्रस्तावित शराब…
करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवादाता स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, फोटो भी वायरल *जमशेदपुर।* परसुडीह थाना क्षेत्र के करंडीह रेलवे फाटक के समीप प्रत्येक रात अवैध जुआ का खेल चलाए जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। लोगों का कहना है कि ताश के पत्तों से ‘कटपत्ती’ नामक खेल रात 10 बजे के बाद यहां धड़ल्ले से चलता है। सूत्रों के अनुसार इस खेल का संचालन स्थानीय निवासी सोना पुर्ती द्वारा किया जा रहा है। परसुडीह, सुंदरनगर, बागबेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग यहां जुआ…
बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध, चोरी की घटनाओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हत्या, लूट, चोरी और छिनतई की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने 3 जुलाई…
कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में 09-जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय समीक्षा एवं संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, जिला प्रभारी शशिभूषण राय, प्रदेश महासचिव (संगठन) सुनीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक कार्यों, प्रखंड, मंडल, पंचायत व बूथ कमेटियों के गठन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा की गई। नेताओं…
बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य। साकची उत्कल समाज परिसर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पारंपरिक रथ को सजाने और तैयार करने में जुटे कारीगर।
जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली एवं झारखंड के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर सोमवार, 13 जुलाई को जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । यह अभ्यास बिष्टुपुर स्थित महारानी मेंशन एवं सर्किट हाउस क्षेत्र में आयोजित किया गया यह मॉक ड्रिल उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन (भा.प्र.से.) तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अर्णव मिश्रा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में…
जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 13 जुलाई। शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार दोपहर 2 बजे सीसीआर साकची परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो एवं क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के जवानों की विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, पुलिस निरीक्षक सीसीआर तथा साकची थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग…
