हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग रेलवे साइडिंग में मालवाहक ट्रेन के एक वैगन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कटकमदाग थाना पुलिस, रेलवे पुलिस, सीआईएसएफ तथा एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बिहार से कोयला लेकर पहुंची मालवाहक ट्रेन की नियमित सुरक्षा जांच के दौरान कर्मचारियों की नजर एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। बोरे की जांच करने पर उसके अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का…
Author: Sumi Bangabash
राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस की टीम ने एक युवक को बीच सड़क से पकड़कर निजी कार में बैठाया और तेजी से वहां से निकल गई। घटना को देखने वाले स्थानीय लोगों को शुरुआत में लगा कि किसी युवक का अपहरण किया जा रहा है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना तत्काल सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, युवक उलीडीह थाना क्षेत्र में हुई चापड़बाजी की एक घटना…
बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बिरसानगर थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास एवं सौहार्द को मजबूत करना तथा कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी बनाना रहा। बैठक में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार कसेरा एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन, नया बाजार, जुगसलाई में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार कसेरा सहित नवगठित कार्यकारिणी…
जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के अपर नगर आयुक्त के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों, नई लाइट लगाने, नियमित सफाई व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों को बताया कि पूर्वी विधानसभा के…
मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर: रांची स्थित पुराने विधानसभा सभागार में मानवाधिकार सहयोग भारत के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने भी भाग लिया। जिला अध्यक्ष जी.सी. मेहंती ने अपने संबोधन में जमशेदपुर में हुई चप्पलबाजी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक और सामाजिक जीवन में इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने वर्तमान एसएसपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम से जिला…
उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर “Dc Rajiv Ranjan” नाम से फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त किसी भी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट, आर्थिक सहायता, धनराशि या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते हैं। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी संदेश…
SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। कुल 544 मतदाताओं में सभी को गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जबकि प्राप्त सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लक्ष्य हासिल किया गया। इस उपलब्धि पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बीएलओ बसंती मांडी को बधाई देते हुए उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने सभी ईआरओ,…
जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में वनाधिकार अधिनियम (FRA) के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन, डुमरिया, चाकुलिया और पोटका के विद्यालयों में पेयजल समस्या के समाधान, छात्र-छात्राओं के बैंक खाते खुलवाने, जन्म प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर लगाने, विद्यालयों में बिजली कनेक्शन, एमजीएम मेडिकल…
*सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी* राष्ट्र संवाद संवाददाता बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के बाद महीनों दिनों से छोड़े गए गड्ढे को बुधवार को संवेदक द्वारा जेसीबी एवं मजदूरों की सहायता से भरकर समतल कर दिया गया। यह कार्रवाई पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपे जाने के एक दिन बाद हुई। पंसस सुनील गुप्ता ने गड्ढे को अविलंब भरने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की…
