बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पहले आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे **‘एक पेड़ माँ के नाम’** अभियान के तहत पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि…
Author: Sumi Bangabash
ट्राइबल कल्चर सेंटर के भ्रमण से छात्राओं ने जाना झारखंड की आदिवासी संस्कृति का इतिहास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नेचर संस्था द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत इतिहास विषय की छात्राओं ने ट्राइबल कल्चर सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को झारखंड की जनजातीय संस्कृति, इतिहास, कला और पारंपरिक जीवन शैली की विस्तृत जानकारी दी गई। ट्राइबल कल्चर सेंटर के राकेश सिंह ने विभिन्न जनजातियों की परंपराओं, सामाजिक संरचना, लोककला, लोकनृत्य और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। संग्रहालय में प्रदर्शित पारंपरिक वेशभूषा, कृषि उपकरण, संगीत वाद्य और अन्य दुर्लभ वस्तुओं के माध्यम से छात्राओं को आदिवासी जीवन को…
भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भारत स्काउट एंड गाइड, जिला जमशेदपुर की बैठक गुरुवार को आमबागान स्थित जिला मुख्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से घाटशिला निवासी शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं पूर्व स्काउट राजा कर्मकार को जिला मुख्यालय आयुक्त नियुक्त किया गया। जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने राजा कर्मकार को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा स्काउटिंग का प्रतीक स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें नए दायित्वों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया। बैठक का…
हज यात्रा से लौटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान का भव्य स्वागत, राम प्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के पवित्र हज यात्रा संपन्न कर मक्का-मदीना से लौटने के उपलक्ष्य में टेल्को स्थित प्रदेश कांग्रेस कैंप कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वोदय समिति के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह, ऑल इंडिया इंटक…
साकची गोलचक्कर से स्ट्रेट माइल रोड तक चला नो-पार्किंग अभियान, कई वाहनों का चालान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची गोलचक्कर से लेकर स्ट्रेट माइल रोड तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात डीएसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) तथा यातायात पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सड़क किनारे नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटा गया, वहीं कई वाहनों को क्रेन की…
साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह: जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन पर जमकर पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं ग्रामीणों की भीड़ का फायदा उठाकर साइबर अपराधी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार…
छऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो ने चंदनकियारी के माटी की कला को दिलाया है राष्ट्रीय सम्मान लेकिन सरकार का उनके उत्थान पर नहीं है कोई ध्यान राष्ट्र संवाद संवादाता खुद तंगहाली में रहकर छऊ लोकनृत्य के संरक्षण में खपा रहें हैं जीवन, झारखंड सरकार और बोकारो जिला प्रशासन से मदद की आस माटी की खुशबू को जिसने आसमान तक पहुँचाया है, अपनी कला के दम पर जिसने झारखंड का मान बढ़ाया है। घूंघरू बांधे पैरों में, जब उनकी कला का सैलाब आता है, तब गाँव की पगडंडी का सफर, सीधा राष्ट्रपति भवन पहुंच जाता है…..। जी हाँ, झारखंड की…
क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?” राष्ट्र संवाद संवादाता जामताड़ा जिले के दुलायडीह नगर भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्रीय महासचिव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद, इम्तियाज अंसारी, जिला…
साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में शामिल साकची बाजार में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल की। ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान की शुरुआत स्ट्रेट माइल रोड और आसपास के बाजार क्षेत्र से हुई। पुलिस टीम ने सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेलों…
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- हर वर्ग के उत्थान के लिए हुए ऐतिहासिक काम राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ बीते 12 वर्षों में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आदित्य साहू…
