खगड़िया में आकाशीय बिजली का कहर, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, तीन घायल राष्ट्र संवाद संवादाता खगड़िया: जिले में गुरुवार को हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के पौरा सहायक थाना और बेलदौर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि किसान खेतों में मक्का की फसल की कटनी करा रहे थे। इसी दौरान…
Author: Sumi Bangabash
1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये राष्ट्र संवाद संवादाता समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है । निगरानी की टीम ने दलसिंहसराय अनुमंडल के चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम से लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई। बताया गया है कि शिक्षक अब्दुल मन्नान प्राइमरी स्कूल चबहाउद्दीन मोहन वार्ड-7 दलसिंहसराय में पदस्थापित थे। 2024 उन पर एक प्राथमिकी दर्ज…
गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या की घटना से पूरा जिला अभी भी सदमे में है। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार सुबह पीड़ित परिवार से मिलने तुरुकडीहा गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना…
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को संबल और बेटी के भविष्य को संवारने का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से बुधवार को क्लब में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गईं। ज्ञात हो कि दैनिक भास्कर के वरीय पत्रकार मृत्युंजय सिंह (46) का शनिवार सुबह करंट लगने से निधन हो गया। मृत्युंजय सिंह शनिवार तड़के अपनी पत्नी को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बैठाने घाटशिला रेलवे स्टेशन गए थे। वहां से वे मुसाबनी स्थित अपने आवास…
21 जून को होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, विद्युत विभाग तथा एनटीए के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां चार हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30…
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने चलाया सेवा, स्वच्छता और विकास अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुए। इस दौरान सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में विशेष आरती, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण और बिरसानगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ…
धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश कांग्रेस और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर धालभूमगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रखंड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतदल गिरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड संगठन प्रभारी चिन्ना राव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री विजय यादव शामिल हुए। इस दौरान चिन्ना राव ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर…
सरयू ने अपर नगर आयुक्त से पूछे दो दर्जन सवाल राष्ट्र संवाद संवादाता मानगो नगर निगम के नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त को विधायक सरयू राय ने लिखा पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव को पत्र लिखकर मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना एवं विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने परियोजना की कार्यप्रणाली, जलापूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन विस्तार, टैंकर संचालन, अधूरी योजनाओं और प्रशासनिक दावों की वास्तविक स्थिति को लेकर करीब दो दर्जन सवाल पूछे हैं। पत्र में सरयू राय ने इंटेकवेल की वर्तमान…
नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्य के वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 12 बर्ष पूरे होने पर उन्हें अपनी शुभकामना दी है और जमशेदपुर के महाकाल मंदिर में पूजा कर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना भी किया है l श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के भी सदस्य भी हैं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को…
करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता देवघर: जिले के करों प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता को ₹5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करों प्रखंड की डिंडाकुली पंचायत में संचालित मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे टीसीबी कार्य से संबंधित मामले में की गई। जानकारी के अनुसार, योजना से जुड़े भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के एवज में लाभुक से रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की…
