Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    देवघर: जिले के करों प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता को ₹5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करों प्रखंड की डिंडाकुली पंचायत में संचालित मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे टीसीबी कार्य से संबंधित मामले में की गई।

    जानकारी के अनुसार, योजना से जुड़े भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के एवज में लाभुक से रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसकी गोपनीय जांच और सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

    एसीबी की टीम ने मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद को ₹5 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मामले को उजागर करने और एसीबी तक सूचना पहुंचाने में भीम राणा, जन्मांझाय राणा और विश्वनाथ रावानी की अहम भूमिका रही।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी अभियंता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर, एसीबी की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एवं सकारात्मक संदेश बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिमल नाथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी, राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ
    Next Article नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा

    Related Posts

    सूदखोरी के आरोप में सोनारी थाना प्रभारी समेत कई पर शिकायत वाद, एसएसपी से रिपोर्ट तलब

    July 30, 2026

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    July 30, 2026

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सूदखोरी के आरोप में सोनारी थाना प्रभारी समेत कई पर शिकायत वाद, एसएसपी से रिपोर्ट तलब

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना

    अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: ईरान के हमले से मध्य पूर्व में तनाव

    दायरा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का इंटेंस अवतार

    शेख हसीना का ऐलान: दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी, हर हाल में सामना करेंगी

    1 अगस्त से बदलेंगे नियम: गैस, बैंक, रेलवे और टैक्स में बड़े बदलाव

    जयपुर: लाठियों और डंडों से पीटकर युवक की दिनदहाड़े हत्या

    सारनाथ को विश्व धरोहर: यूनेस्को की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई ऊंचाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.