परिमल नाथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी, राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। नामांकन दाखिल करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने कुछ बिंदुओं की जांच और कानूनी प्रक्रिया के चलते उनके नामांकन को होल्ड पर रखा था।
दो दिनों तक चली समीक्षा और असमंजस की स्थिति के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर नामांकन को वैध घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही परिमल नाथवानी के राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।
नामांकन स्वीकृत होने के बाद एनडीए खेमे में संतोष का माहौल है, जबकि राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और मतदान पर टिकी हैं।

