Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    गिरिडीह: जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन पर जमकर पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं ग्रामीणों की भीड़ का फायदा उठाकर साइबर अपराधी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया।
    घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम चिकसोरिया गांव पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी चूरामन मंडल गांव में मौजूद है। बताया जाता है कि चूरामन मंडल चमलिट्टी गांव का रहने वाला है और अपनी ससुराल चिकसोरिया आया हुआ था।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चूरामन मंडल को पकड़ भी लिया था, लेकिन इसी दौरान गांव में हल्ला हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के साथ पुलिस पर हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों को वहां से पीछे हटना पड़ा। इसी अफरा-तफरी के बीच आरोपी को ग्रामीण छुड़ाने में सफल रहे।

    घटना की सूचना मिलते ही गांडेय इंस्पेक्टर समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
    साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि साइबर अपराधी की गांव में मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम कार्रवाई के लिए गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मी वहां से निकले, लेकिन पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अहिल्यापुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो ने चंदनकियारी के माटी की कला को दिलाया है राष्ट्रीय सम्मान लेकिन सरकार का उनके उत्थान पर नहीं है कोई ध्यान

    Related Posts

    छऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो ने चंदनकियारी के माटी की कला को दिलाया है राष्ट्रीय सम्मान लेकिन सरकार का उनके उत्थान पर नहीं है कोई ध्यान

    June 11, 2026

    क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”

    June 11, 2026

    साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया

    छऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो ने चंदनकियारी के माटी की कला को दिलाया है राष्ट्रीय सम्मान लेकिन सरकार का उनके उत्थान पर नहीं है कोई ध्यान

    क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”

    साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- हर वर्ग के उत्थान के लिए हुए ऐतिहासिक काम

    आदित्यपुर में लालू यादव के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    जमशेदपुर के मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश

    जमशेदपुर में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए 12 जून से यात्रा महंगी हो सकती है।

    जमशेदपुर में आत्मदाह की कोशिश, पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने लगाई आग, युवक ने बचाई जान

    जमशेदपुर में 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या शुरू, विश्व कल्याण के लिए साधना में जुटा किन्नर अखाड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.