ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान राष्ट्र संवाद संवादाता देहरादून में राष्ट्रीय मंच पर कथक की शानदार प्रस्तुति, जांजगीर और चांपा का बढ़ाया मान सुनील चिंचोलकर जांजगीर, छत्तीसगढ़। प्रदेश की उभरती हुई कथक नृत्यांगना अनन्या तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जांजगीर-चांपा जिले का गौरव बढ़ाया है। देहरादून में कथक संस्कृति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता” में अनन्या ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए प्रतिभागियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में अनन्या…
Author: Sumi Bangabash
वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन राष्ट्र संवाद संवादाता टाटा स्टील के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी, समाजसेवी एवं लायंस क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. बी.के. श्रीवास्तव के निधन से शहर के सामाजिक एवं बौद्धिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है। 11 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे। पिछले छह महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्ष 1939 में जन्मे डॉ. श्रीवास्तव ने टाटा स्टील में अत्यंत कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं। सेवा निवृत्ति के उपरांत भी उन्होंने स्वयं को समाजसेवा के कार्यों में…
जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। शहर की युवा कलाकार सुमन प्रसाद और उनकी टीम फ्लेमिनार्ट ने गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास में लगभग 1000 फीट लंबी भव्य दीवार चित्रकला तैयार कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पिंकीशे फाउंडेशन और अमेजन के सहयोग तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के समर्थन से पूरी हुई इस परियोजना का उद्देश्य मासिक धर्म और महिला स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। करीब 50 चित्रों के माध्यम से महिला स्वास्थ्य, सम्मान और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण…
गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा ओपी के चोरगता गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने गांव निवासी मदन चौधरी के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपये नकद तथा महत्वपूर्ण जमीन संबंधी दस्तावेजों की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस वारदात को लेकर…
दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहली घटना डुमरिया प्रखंड के बहादुरपुर गांव की है। यहां…
धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना राष्ट्र संवाद संवादाता धनबाद दौरे पर पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक ओर जहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के 12 बेमिसाल वर्ष पूरे किए हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल” सिर्फ नारा नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास और उपलब्धियों का प्रमाण है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए केंद्रीय…
कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर राष्ट्र संवाद संवादाता कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा जिले से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस…
किशोरों को मर्दानगी व जेंडर पर प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर।सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) के संयुक्त तत्वावधान तथा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से समेकित जन विकास केंद्र, सुंदरनगर में किशोरों के लिए जेंडर एवं मस्कुलिनिटी विषय पर दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 30 किशोरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरों के साथ पूर्व में आयोजित जेंडर एवं मस्कुलिनिटी प्रशिक्षण की सीखों को दोहराना, उनके व्यवहार में आए सकारात्मक परिवर्तनों की समीक्षा करना तथा उनमें जेंडर समानता, सकारात्मक…
जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देना और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराना है. उपायुक्त ने बताया कि झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण…
बोकारो में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 365 बोतल शराब-बियर जब्त, दो गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड़ के बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाइन होटल और जनरल स्टोर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की है। देर रात हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के समीप स्थित एक लाइन होटल में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर…
