जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देना और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराना है.
उपायुक्त ने बताया कि झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं वोटर मैपिंग की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी, जबकि 7 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. इस दौरान विशेष अभियान चलाकर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और आवश्यक अद्यतन कार्य किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है. इसके लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाया गया है.
यदि किसी व्यक्ति का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, तो वह निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेजों में से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकता है. उपायुक्त ने बताया कि अगले एक माह तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर वोटर मैपिंग का कार्य करेंगे.
इस दौरान नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी और पात्र मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें और यह सुनिश्चित करें कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे.
डीसी सह जिला निर्वाचन अधिकारी

