धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
राष्ट्र संवाद संवादाता
धनबाद दौरे पर पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक ओर जहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के 12 बेमिसाल वर्ष पूरे किए हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल” सिर्फ नारा नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास और उपलब्धियों का प्रमाण है।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका नाम यूं ही राहुल गांधी नहीं पड़ गया, लेकिन उन्हें यह ज्ञान नहीं है कि कब, कहां और क्या बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की शिकायतें विदेश की धरती पर नहीं की जाती, अगर उन्हें समझ होती तो AI सबमिट के दौरान कांग्रेसियों को अर्धनग्न प्रदर्शन नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन सा चश्मा पहने हुए है कि देश आज विश्व पटेल की और आगे बढ़ रहा है और उन्हें यह दिखाई नहीं देता
धनबाद प्रवास के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने महावीर मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया तथा स्वच्छता अभियान के तहत स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उनके इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

