भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:भारत स्काउट एंड गाइड, जिला जमशेदपुर की बैठक गुरुवार को आमबागान स्थित जिला मुख्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से घाटशिला निवासी शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं पूर्व स्काउट राजा कर्मकार को जिला मुख्यालय आयुक्त नियुक्त किया गया।
जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने राजा कर्मकार को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा स्काउटिंग का प्रतीक स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें नए दायित्वों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया।
बैठक का संचालन कब्स विंग के आयुक्त श्याम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला सहायक सचिव ललन यादव, अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुशील कुमार शर्मा समेत कई स्काउटर मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

