अज्ञात शव बरामद: पहचान में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांड्रशाली ओपी के पास एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की कोशिश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव एक युवक का है जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव के विवरण के अनुसार मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है, रंग सावला और बाल काले हैं। उसने नीले रंग की जींस पैंट और…
Author: News Desk
अवैध उतखनन में मजदूरों की मौत पर पहुंचे सांसद सीपी चौधरी और विधायक सरयू राय का ग्रामीणों ने किया विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। बाघमारा के केसरगढ़ में अवैध उतखनन के दौरान मजदूरों की दबकर मौत की खबर के बाद घटनास्थल पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय पहुंचे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को घेर लिया और प्रशासन तथा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।गुस्साए ग्रामीणों ने अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर सांसद और विधायक से तीखे सवाल…
क्या जेडीयू में सक्रिय भूमिका में आने वाले हैं निशांत कुमार ? देवानंद सिंह बिहार की राजनीति अपने आप में एक जटिल और बहुपरतीय परिघटना रही है, जहां सत्ता की धुरी जातीय समीकरणों, पारिवारिक वफादारियों और सत्ताधारी चेहरों की विश्वसनीयता के बीच घूमती रही है। बीते दो दशकों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परिदृश्य पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है, लेकिन अब जब नीतीश कुमार की आयु, सेहत और उनके सक्रिय राजनीति से धीरे-धीरे किनारा करने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं गहराने लगी हैं, तब उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठने…
“स्क्रॉल संस्कृति और अंधविश्वास: तकनीक के युग में मानसिक गुलामी” – डॉ सत्यवान सौरभ आज का युग तकनीक और सूचना का है। हर हाथ में मोबाइल है, हर जेब में इंटरनेट। लेकिन क्या वास्तव में हम ज़्यादा जागरूक हुए हैं, या बस स्क्रीन पर फिसलती उंगलियों के गुलाम बन गए हैं? विज्ञापन, वीडियो, मीम्स, रील्स और टोटकों की अंतहीन दुनिया में लोग उलझे हुए हैं। “स्क्रॉल संस्कृति” ने हमारे ध्यान की डोर काट दी है। पहले जो बातें गहराई से समझी जाती थीं, वे अब 30 सेकेंड के शॉर्ट्स और 280 कैरेक्टर की पोस्ट में सिमट चुकी हैं। हमारा मस्तिष्क…
मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों का फैसला और उठते सवाल -ललित गर्ग- 11 जुलाई 2006 को मुंबई की भीड़भरी लोकल ट्रेनों में हुए सीरियल बम धमाकों ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया था। पीडित परिवारों के साथ-साथ जन-जन को आहत किया था। 7 जगहों पर हुए इन धमाकों में 187 निर्दाेष लोगों की जान गई और 824 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक था। लेकिन इन बम धमाके को लेकर सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया, कोर्ट ने विशेष मकोका अदालत की ओर से 12 अभियुक्तों को…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 24जुलाई दिन गुरुवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : क्या भाजपा “व्यक्ति” से ऊपर “विचार” को पुनः अपनाएगी?* *नीतीश बनाम तेजस्वी:* *सदन में दिखा टकराव, तकरार और तख्त की तड़प!* *”सदन में शब्दों की तलवार चली, लेकिन मुद्दे घायल हुए। जनता को चाहिए विकास की बहस, मिल…
कड़वा सच कड़वी दवा क्या भाजपा “व्यक्ति” से ऊपर “विचार” को पुनः अपनाएगी? राष्ट्र संवाद नजरिया देश की राजनीतिक फिजा में बदलाव की आहट स्पष्ट सुनाई देने लगी है। हवा अब उस वेग से नहीं बह रही, जिससे 2014 में नरेंद्र मोदी दिल्ली की गद्दी तक पहुंचे थे। न 2019 जैसी लहर, न वैसा जनमानस का जुनून—कुछ थमा-थमा, कुछ थका-थका सा है। बीजेपी के भीतर ही अब एक हलचल दिखती है, जो नेतृत्व को लेकर है, न कि विपक्ष को लेकर। उत्तर प्रदेश जैसे महत्त्वपूर्ण राज्य में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का बार-बार टलना, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को…
नीतीश बनाम तेजस्वी: सदन में दिखा टकराव, तकरार और तख्त की तड़प! बुधवार का दिन बिहार विधानसभा के इतिहास में फिर एक बार हंगामे और तीखी नोकझोंक का गवाह बन गया। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आमने-सामने थे, और बीच में थे विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जिनकी भूमिका पर भी सवाल उठे। मामला सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बात आरोप, प्रत्यारोप और व्यक्तिगत टिप्पणी तक पहुंच गई। “सदन में शब्दों की तलवार चली, लेकिन मुद्दे घायल हुए। जनता को चाहिए विकास की बहस, मिल रहा है सिर्फ सियासी संघर्ष का तमाशा।”…
वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कंटेनर टक्कर में तीन की जलकर मौत, ओवरलोडिंग पर फिर उठा सवाल वैशाली, बिहार। हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के रंगीला चौक के पास मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक और कंटेनर (हाइवा) की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक और कंटेनर धू-धूकर जल उठे। हादसे में चालक, खलासी समेत तीन लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सुभाष कुमार पुलिस…
विपक्ष के दबाव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अगले मंगलवार को 16 घंटे की चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 23 जुलाई। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के दबाव के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अगले मंगलवार को 16 घंटे लंबी चर्चा तय हुई है। यह निर्णय विपक्षी दलों की उस मांग पर लिया गया है, जिसमें हर सप्ताह एक अहम विषय पर चर्चा कराने की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति के कारण मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा नहीं हो सकी, जिससे विपक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बार-बार रद्द…
