जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,तड़ीपार कुख्यात अपराधी सलमान गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सीतारामडेरा थाना पुलिस ने कुख्यात तड़ीपार अपराधी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलमान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शहर में आया हुआ है और फिलहाल अपने भालूबाशा स्थित आवास पर मौजूद है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन थाना पुलिस की टीम ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। , सलमान अपने घर में स्नान करने गया था, तभी पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी के…
Author: News Desk
फाइलेरिया रोधी अभियान मास ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) में भागीदारी करें, दवाइयों का सेवन करें, ताकि फलेरिया को जड़ से समाप्त किया जा सके:- उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू होगा। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। अभियान के तहत नोडल विभाग के रूप में स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों के सहयोग से अभियान को संचालित किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के बाद दवा दी जाएगी। शिक्षा, पंचायती राज, समेकित बाल विकास, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित अन्य विभाग स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करेंगे।…
कांग्रेस नेता सह सांसद पप्पू यादव पहुँचें कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कांग्रेस नेता सह सांसद पप्पू यादव जमशेदपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर पहुँचें, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत सांसद पप्पू यादव का स्वागत अंगवस्त्र, गाँधी टोपी एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया। सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस पदाधिकारियों से सम्मान पाकर अभिभूत हो गये और जिला कमिटी का आभार व्यक्त किया। सांसद पप्पू यादव ने जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण मजबूती के साथ एकजुट होकर भाजपा के कुनीति…
भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय पंचतत्व में हुए विलीन भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर में भाजपा के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय का रविवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र ब्रजेश राय ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन था जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता,…
“भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रोष जताया” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में प्लाजा चौक टेल्को में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों को क्रूरतापूर्ण तरीके से अपमानित करते हुए। हवाई जहाज में हथकड़ी लगाकर मानवता के आचरण के खिलाफ में अपने कृत्य का प्रदर्शन किया। इस आचरण से भारतियों के सम्मान को ठेस…
बच्चों ने दिखाया कुश्ती में दम स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने वितरित किये पुरस्कार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बारीडीह में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने करवाई। इस अवसर पर रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन सोमनाथ, 1984 में पॉवर लिफ्टिंग में भारत का ऑस्ट्रेलिया में प्रतिनिधित्व करने वाले महेश अग्रवाल, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास…
बहरागोड़ा श्रद्धालुओं ने मनाया ठाकुर अनुकूल चंद जी का जन्म 137 वां जन्म महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा में रविवार को ठाकुर अनुकूल चंद जी का 137 वां वार्षिक जन्म महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रातः काल प्रार्थना व धर्म ग्रंथों के पाठ से कार्यक्रम की शुरूआत की गई. धर्मग्रंथों के पाठ के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई. शोभायात्रा सत्संग विहार से निकल कर बहरागोड़ा बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई वापस सत्संग विहार पहुंची. शोभायात्रा में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आई हुई महिलाएं भी बढ़…
रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नैक टीम का निरीक्षण पूरा। राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार 7 फरवरी से शुरू नैक टीम का निरीक्षण कार्य शनिवार 8 फरवरी को संपन्न हुआ। नैक टीम में अध्यक्ष के रूप में एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर राजस्थान के वाइस चांसलर डॉक्टर अनिल शुक्ला शामिल थे और साथ ही मेंबर सेक्रेटरी के रूप में डॉक्टर जी आर अंगदी कर्नाटक से और मेंबर के रूप में डॉक्टर के सुधाकर करूनानन जी तमिलनाडु से थे। महाविद्यालय सभागार में प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने पीपीटी के माध्यम से कॉलेज से जुड़ी एकेडमिक , आउटरीच कार्यक्रमों के…
दिल्ली एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई, विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट होगी पेश: मोदी नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई है। उन्होंने दिल्ली की जनता को आश्वस्त किया कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी और दोषियों को दंडित कर उनसे लूटे हुए पैसे वसूले जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के…
आर्थिक दृष्टिकोण से भी खास है ‘महाकुंभ’ देवानंद सिंह महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान तो देता ही है, बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह भारत के लिए अत्यंत खास होता है। इसका कारण है, 12 साल बाद आने वाले इस मेले को लेकर केवल श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और साधुओं में ही उत्सुकता नहीं रहती है, बल्कि प्रयागराज की पवित्र धरती बड़ी संख्या में पर्यटकों को भी अपनी तरफ खींच लाती है। पर्यटक महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए तो आते ही है, बल्कि वो दूसरे अन्य पर्यटन डेस्टीनेशन पर भी अवश्य जाते…