Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेजा न हो सैयद आदिल हुसैन शाह की कुर्बानी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर मेहमान का पन्ना रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बेजा न हो सैयद आदिल हुसैन शाह की कुर्बानी

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेजा न हो सैयद आदिल हुसैन शाह की कुर्बानी

    आनंद सिंह
    सैयद आदिल हुसैन शाह को आप जानते हैं? आप कहेंगे, क्या बकवास कर रहा हूं मैं। मैं बकवास नहीं कर रहा। आज आपको बताऊंगा कि सैयद आदिल हुसैन शाह कौन थे और कैसे उनकी जान गई। लेकिन, आपको हिंदू-मुस्लिम वाला चश्मा पहले उतार कर फेंकना होगा। आपको जम्मू-कश्मीर वाला चश्मा भी उतार कर फेंकना होगा। आपको सिर्फ और सिर्फ एक भारतीय की नजर से इसे देखना होगा अन्यथा आपकी खोपड़ी में वह बात नहीं घुसेगी, जो मैं आपको बताना चाहता हूं।

    तो, सैयद आदिल हुसैन शाह पहलगाम के एकमुकाम इलाके के बाशिंदे थे। वह खच्चर पर पर्यटकों को बिठाकर उन्हें सैर कराते थे। रोज का 700-800 रुपये कमाते थे। वह इन्हीं पैसों से अपने घर को चलाते थे। घर में कमाने वाला कोई और नहीं था। बहुत पढ़े-लिखे भी नहीं थे।

    जब आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों को मारना शुरु किया तो सैयद आदिल हुसैन शाह आतंकियों के सामने खड़े हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने आतंकियों से कहा कि वे जो कर रहे हैं वह गलत है। ये पर्यटक हैं। कश्मीर घूमने आए हैं। अतिथि हैं। निर्दोष हैं। ये आते हैं तो हमें दो-चार पैसे मिलते हैं और घर चलता है। आप इन्हें न मारो। यह इस्लाम के खिलाफ है। ये किस धर्म के हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये हमारे मेहमान हैं।
    तब आतंकियों ने उन्हें जोर का धक्का दे दिया। वह उठे। फिर आतंकियों से भिड़ गये। आतंकियों की एके-47 छीनने की कोशिश की। तब आतंकियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उन्हें पांच गोलियां मारी गईं।

    यहीं पर रुकें। आतंकियों का मजहब क्या था? इस्लाम। सैयद आदिल हुसैन शाह का मजहब क्या था? इस्लाम। मारने वाला इस्लाम को मानने वाला, मरने वाला भी इस्लाम को मानने वाला। दोनों इस्लाम को मानने वाले थे। लेकिन, मारने वाले ने यह नहीं समझा कि जिसे वह मारने जा रहा है, वह भी इस्लाम को मानने वाला है। मारने वाले पाकिस्तानी थे। मरने वाला हिंदुस्तानी। हिंदुस्तानी मुसलमान ने अपनी जान इसलिए दे दी, क्योंकि वह हिंदुस्तानी हिंदू को बचाना चाहता था। क्योंकि इसी हिंदुस्तानी हिंदू के आने-जाने से उसका घर चलता था। ये बात समझनी होगी कि हिंदुस्तान का मुसलमान हिंदुओं का शत्रु नहीं है। बेशक यहां पर मामला पर्यटन का है लेकिन जान पर खेल कर पर्यटक को बचाने वाली भावना को भी देखने की जरूरत है। ऐसे कई लोग थे उस वारदात में, जो पाकिस्तानी आतंकियों की खिलाफत कर रहे थे। कुछ की जानकारी हो पाई है, कुछ की बाद में होगी।

     

    भारत सरकार आने वाले दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेगी, यह प्रायः तय है। अभी तो मात्र पांच बड़े फैसले किये गए हैं। लेकिन, उस दौर में भी आपको कश्मीर के मुसलमानों को शक के नजरिये से नहीं देखना होगा। 35 साल से तिल-तिल कर मर रहे इन कश्मीरी मुसलमानों को बीते दो वर्षों में खुली हवा में सांस लेने का मौका मोदी सरकार में ही मिला था और अब उस पर ग्रहण लगता दिखा तो बेचैनी लाजिमी है। आपने स्वतःस्फूर्त जम्मू-कश्मीर बंदी देखी या नहीं? यह किसी पार्टी के कौल पर बंद नहीं था। यह ऑटोमैटिक था।

     

    इस दौर में बकवासबाजी की कोई जरूरत नहीं है। हिंदू-मुसलमान करने की भी कोई जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर जो जहर फैलाया जा रहा है, उसे रोकने की जरूरत है। पूरा देश गम और गुस्से में है लेकिन उस गम और गुस्से में आपको एक बार सैयद आदिल हुसैन शाह के बारे में भी सोचना होगा। विविधताओं से भरपूर इस देश में हर कोने में सैयद आदिल हुसैन शाह हैं। जरूरत इस बात की है कि हम सैयद आदिल हुसैन शाह जैसों की कुर्बानी को याद रखें। भारत सरकार एक्शन में है। आप कुछ ऐसा न करें कि सरकार ही हत्त्साहित हो जाए।

    बेजा न हो सैयद आदिल हुसैन शाह की कुर्बानी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहलगाम की गोलियाँ: धर्म पर नहीं, मानवता पर चली थीं
    Next Article आतंक के विरुद्ध जल कूटनीति की चोट से टूटेगी पाकिस्तान की कमर

    Related Posts

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    May 21, 2026

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    May 21, 2026

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.