हरित और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत, पर्यावरण आयाम ने थीसिस कोचिंग सेंटर, साकची में आयोजित किया विद्यार्थी गोष्ठी। राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के पर्यावरण आयाम के अंतर्गत थीसिस कोचिंग सेंटर में “हरित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों के साथ एक घंटे का इंटरेक्शन सेशन रखा गया । इस विद्यार्थी गोष्ठी में विद्यार्थियों को पर्यावरण का सम्मान करते हुए दीपावली मनाने की बात की गई और साथ ही उन्हें पर्यावरण की चिंता करने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन किया शिक्षिका…
Author: News Desk
विधायक सरयू राय के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर अदालती रोक दर्जनों महिलाएं जदयू में शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता *रांची/जमशेदपुर*। झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और फिलहाल जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे श्री सरयू राय के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की एकलपीठ ने यह आदेश दिया. गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह आदेश जारी हुआ है. अदालत ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का भी…
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद , कहा- क्षेत्र में भाजपा के किये विकास कार्यों को दूंगी नई रफ्तार। जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों से मुलाकात करते हुए उन्होंने समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें पूर्णिमा ने धैर्यपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने विकास की जो…
30 सालों में जमशेदपुर पूर्वी को क्या मिला,यह हिसाब मांगने का है यह अवसर: शिव शंकर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता यह चुनाव जमशेदपुर के भविष्य का है, उन लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के प्रयास की दिशा में आगे बढ़ने का है, जिन्होंने टाटा नगरी को वैश्विक पहचान दी है. जमशेदपुर पूर्वी के साढ़े तीन लाख लोगों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को आवाज देने का है और इसमें एक इंच भी मैं पीछे नहीं हटूंगा. 13 नवंबर को जब आप वोट देने के लिए अपने घरों से निकलें तो जरूर यह सोचें कि बीते 30 सालों में…
डा. अजय ने चलाया भुईंयाडीह में चलाया जनसम्पर्क अभियान, दी स्व. कार्तिक उरांव को श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता कांग्रेस प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने मंगलवार को भुईंयाडीह,कल्याणनगर सहित टिनप्लेट में चलाया जनसम्पर्क अभियान. इस दौरान डा.अजय ने लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और समाधान का भरोसा दिलाया. इस दौरान डा. अजय बिरसानगर के ज्ञानदीप मैदान में उरांव समाज द्वारा स्व. कार्तिक उरांव की पूण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हो कर डा. अजय ने स्व. कार्तिक उरांव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. मौके पर उन्होंने कहा कि स्व. कार्तिक उरांव का आदिवासी समाज के उत्थान में…
मानगो फ्लाइ ओवर निर्माण को हास्यास्पद परिकल्पना बतलाने वाले सरयू राय को जनता देगी करारा जवाब – बन्ना गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो को ट्रैफ़िक जाम से मुक्त करने के लिये फ्लाइ ओवर का निर्माण करवाया जा रहा है. किंतु जब जमशेदपुर के विकास की गाथा लिखने वाली इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए सर्वे शुरू हुआ था, तो वर्ष 2022 में सरयू राय ने इसे हास्यास्पद परिकल्पना और झूठी घोषणा बतलाया था. नकारात्मक सरयू राय ने कहा था कि यह एक अनुपयोगी एवं फ़िज़ूलखर्ची वाली सोच है. अभियांत्रिकी…
रघुवर ने किया 25 वर्षों में पूर्वी की जनता का हाल बेहाल : आलोक शर्मा *सर्वण को एडजस्ट किया जाएगा:आलोक शर्मा* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय सचिव ने मंगलवार को कैनेलाईट होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रघुवर दास ने की कार्यशैली आज सबको पता है, 25 साल से चुनाव में लुभावने वादे लेकिन किया कुछ भी नहीं. ना मालिकाना दिला पाए, ना कोई नई कंपनी खुलवा पाए. यहां तक की जो कंपनियां चल रही थी वो भी या तो बंद हो गई या फिर शहर से बाहर…
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
कोल्हान क्षेत्र से सभी दिग्गजों ने दाखिल किया अपना नामांकन – *14 सीटों वाला कोल्हान क्षेत्र राज्य का मुख्यमंत्री करता है तय* – – *कांग्रेस के दिग्गज और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नामांकन के दौरान जुटा लोगों का हुजूम* *जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास के नामांकन में दिखी एकता की मिसाल* राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर, 24 अक्टूबर :* झारखंड की राजनीति में सबसे अधिक दखल रखने वाले कोल्हान क्षेत्र से गुरुवार को सभी दिग्गजों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है। 14 सीटों वाला कोल्हान क्षेत्र ही है, जहां से झारखंड का मुख्यमंत्री तय होता है।…
सलमान खान से फोन पर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मानगो के आजादनगर निवासी शेख हुसैन गिरफ्तार जमशेदपुर:सलमान खान से फोन पर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मानगो के आजादनगर गौरा चौक निवासी शेख हुसैन को साकची नया कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया है. शेख होसेन के पास से महाराष्ट्र पुलिस वह मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे मैसेज कर रंगदारी मांगी गयी थी. महाराष्ट्र पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर महाराष्ट्र पुलिस उसे मुंबई लेकर जायेगी. जमशेदपुर पुलिस इस मामले में कोई भी…
