Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरित और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत, पर्यावरण आयाम ने थीसिस कोचिंग सेंटर, साकची में आयोजित किया विद्यार्थी गोष्ठी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    हरित और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत, पर्यावरण आयाम ने थीसिस कोचिंग सेंटर, साकची में आयोजित किया विद्यार्थी गोष्ठी

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरित और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत, पर्यावरण आयाम ने थीसिस कोचिंग सेंटर, साकची में आयोजित किया विद्यार्थी गोष्ठी।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के पर्यावरण आयाम के अंतर्गत थीसिस कोचिंग सेंटर में “हरित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों के साथ एक घंटे का इंटरेक्शन सेशन रखा गया ।
    इस विद्यार्थी गोष्ठी में विद्यार्थियों को पर्यावरण का सम्मान करते हुए दीपावली मनाने की बात की गई और साथ ही उन्हें पर्यावरण की चिंता करने के लिए भी जागरूक किया गया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन किया शिक्षिका सागरिका मिश्रा ने । स्वागत वक्तव्य दिया थीसिस के डायरेक्ट सागर चौबे ने। झारखंड प्रांतीय टोली की सदस्या सरिता सिंह जी ने दीपावली के पौराणिक कथा से विद्यार्थियों को परिचित कराया और उन्हें सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। पीपीटी के माध्यम से झारखंड प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को पटाखे कम करने, फूलों की पंखुड़ी की रंगोली बनाने और दीपावली की सफाई के बाद उन वस्तुओं को दान करने का संदेश दिया जिनका प्रयोग हम नहीं कर रहे हैं पर वह दूसरों के काम आ सकती हैं।

     

     

    असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर आरती शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बताया कि वह पटाखे फोड़ने के नाम पर किसी पशु को भयभीत न करें और साथ ही आसपास के मरीज और बुजुर्गों का भी ख्याल रखते हुए कम ध्वनि वाले पटाखे का इस्तेमाल करें ।

     

    डाॅ कल्याणी कबीर ने कहा कि एक सजग नागरिक होने के नाते उत्सव के आनंद में भी हमें विद्युत ऊर्जा की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।

     

    छात्रा अंशु कुमारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस विद्यार्थी गोष्ठी में सरला बिरला यूनिवर्सिटी के योगेश्वर कृष्णा और के आर मंगलम यूनिवर्सिटी के अवधेश सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपनी बात रखी । इस गोष्ठी में कक्षा अष्टम, नवम और दशम के कुल छत्तीस विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

    झारखंड प्रांत पर्यावरण आयाम ने थीसिस कोचिंग सेंटर साकची में आयोजित किया विद्यार्थी गोष्ठी हरित और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर अदालती रोक
    Next Article शिलान्यास पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था. इस विद्यालय में इन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी.

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.