Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाइ ओवर निर्माण को हास्यास्पद परिकल्पना बतलाने वाले सरयू राय को जनता देगी करारा जवाब – बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मानगो फ्लाइ ओवर निर्माण को हास्यास्पद परिकल्पना बतलाने वाले सरयू राय को जनता देगी करारा जवाब – बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाइ ओवर निर्माण को हास्यास्पद परिकल्पना बतलाने वाले सरयू राय को जनता देगी करारा जवाब – बन्ना गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो को ट्रैफ़िक जाम से मुक्त करने के लिये फ्लाइ ओवर का निर्माण करवाया जा रहा है. किंतु जब जमशेदपुर के विकास की गाथा लिखने वाली इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए सर्वे शुरू हुआ था, तो वर्ष 2022 में सरयू राय ने इसे हास्यास्पद परिकल्पना और झूठी घोषणा बतलाया था. नकारात्मक सरयू राय ने कहा था कि यह एक अनुपयोगी एवं फ़िज़ूलखर्ची वाली सोच है. अभियांत्रिकी कसौटियों पर भी यह खोटा साबित होगी. भगोड़ा नेता सरयू राय ने कहा था कि विडम्बना है कि सरकार के योग्य अभियंताओं ने किसी अस्वस्थ एवं असंतुलित दिमाग़ की ऐसे घटिया राजनीतिक फ़ितूर को सर्वेक्षण लायक़ समझा और घटनास्थल पर पहुंच गये. उन्हें पहले ट्राफ़िक सर्वे करना चाहिए था. यातायात की प्रकृति और घनत्व पर गहन मंथन करना चाहिए था. अंतर्विभागीय विमर्श करना चाहिए था तब किसी समुचित निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिये था, न कि दौड़कर सर्वे के लिए पहुंच जाना चाहिए था. पलटू राम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशी सरयू राय ने यह भी कहा था कि वस्तुतः सर्वेक्षण के इस प्रयास का दुरूपयोग राजनीतिक प्रचार पाने के लिए हुआ है.

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो फ्लाइ ओवर के निर्माण की योजना का शुभारंभ करने में सरयू राय ने कई बाधाएं डाली.

    बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दी धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं

    जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कदमा, बिस्टुपुर, सोनारी, धतकिडीह, मानगो, सर्किट हाउस, साकची विभिन्न स्थानों से कांग्रेस, झामुमो, राजद एवं कम्युनिस्ट के कार्यकर्त्ता कदमा स्थित बन्ना गुप्ता के आवास पर पहुंचे. बन्ना गुप्ता ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की.

    मानगो फ्लाइ ओवर निर्माण को हास्यास्पद परिकल्पना बतलाने वाले सरयू राय को जनता देगी करारा जवाब - बन्ना गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरघुवर ने किया 25 वर्षों में पूर्वी की जनता का हाल बेहाल : आलोक शर्मा
    Next Article डा. अजय ने चलाया भुईंयाडीह में चलाया जनसम्पर्क अभियान, दी स्व. कार्तिक उरांव को श्रद्धांजलि

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.