Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद , कहा- क्षेत्र में भाजपा के किये विकास कार्यों को दूंगी नई रफ्तार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद , कहा- क्षेत्र में भाजपा के किये विकास कार्यों को दूंगी नई रफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद , कहा- क्षेत्र में भाजपा के किये विकास कार्यों को दूंगी नई रफ्तार।

    जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों से मुलाकात करते हुए उन्होंने समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें पूर्णिमा ने धैर्यपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने विकास की जो गंगा बहाई थी, उसे वह और तेजी से आगे बढ़ाएंगी।

    पूर्णिमा साहू ने टेल्को मिलेनियम पार्क से जनसंपर्क की शुरुआत की, जहां उन्होंने स्थानीय जनता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मनीफीट सोखी कॉलोनी में धर्म प्रचार कमेटी और अकाली दल के कार्यालय पहुंचीं, जहां प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, सरदार रामकृष्ण सिंह, और सरदार रविंदर सिंह से उन्हें समर्थन मिला। इसके पश्चात उन्होंने बर्मामाइंस के मिश्रा बगान, महानंद बस्ती, और वीर बिरसागढ़ बस्ती में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इन इलाकों में महिलाओं ने उनके प्रति विशेष अपनापन दिखाया।

    भाजपा प्रत्याशी ने गोलमुरी और सिदगोड़ा बाजार का दौरा कर दुकानदारों से समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने समाजसेवी गुरुचरण सिंह बिल्ला और उनके परिवार से आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला व्यवहार न्यायालय में पहुंचकर अधिवक्ताओं से बातचीत की और उनका समर्थन प्राप्त किया।

    चुनाव में नाई समाज ने भी पूर्णिमा साहू को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। समाज के कई प्रमुख लोगों ने मंगलवार को उनके एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। उधर, काशीडीह में कृष्णा साहू के मकान में समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू को भारी मतों से विजयी बनाना है। बैठक में देवानंद, गजेन्द्र साहू, जगदेव जी, रवीन्द्र साहू, छगनलाल साहू, कृष्णा साहू, राजन साहू, ह्रदयानंद, देवानंद साहू, परमानंद, संतोष कुमार, राम प्यारी देवी, सीता देवी, अनिता देवी, लक्ष्मी यादव, भूमिन देवी, माया देवी, सुशीली देवी, प्रीती बाई सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। पूर्णिमा साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    कहा- क्षेत्र में भाजपा के किये विकास कार्यों को दूंगी नई रफ्तार भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से लिया आशीर्वाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article30 सालों में जमशेदपुर पूर्वी को क्या मिला,यह हिसाब मांगने का है यह अवसर: शिव शंकर सिंह
    Next Article विधायक सरयू राय के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर अदालती रोक

    Related Posts

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    September 21, 2026

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    September 21, 2026

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.