Author: News Desk

मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई संगम तट पर डुबकी मुसाबनी-महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ पड़े हैं।मुसाबनी से रोज दर्जनों श्रद्धालु अपने निजी वाहन व भाड़े की वाहन से प्रयागराज संगम में डुबकी लगाकर शांति और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। महाकुम्भ के इस दिव्य और भव्य आयोजन में महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान में भाग लेने मुसाबनी से सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच चुके हैं। मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंगलवार को संगम में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इसमें श्री श्याम मित्र मंडल…

Read More

कमल किशोर अग्रवाल और जम्मी भास्कर ने किया के राजू का अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल और कोल्हान कांग्रेस के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने आज रांची हवाई अड्डे पर दिल्ली प्रस्थान के दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एआईसीसी कोऑर्डिनेटर श्री के. राजू जी का बुके एवं शॉल देकर हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनकी सफल यात्रा के दौरान दिये गए मार्गदर्शन एवं निर्देश के पालन करने का आश्वासन दिया। इस खास मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी प्रवक्ता राकेश किरण महतो गजेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य कांग्रेस पदाधिकारी…

Read More

पुलिस को मिली बड़ी सफलता कोल्हान के जंगल से नक्सलियों का डम्प बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता राम गोपाल जेना चाईबासा : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोल्हान के जंगल से नक्सलियों का डम्प बरामद हुआ है। नक्सलियों के डंप से बड़ी संख्या में हथियार और बोलियां बरामद हुई है। इसके अलावा वायरलेस सेट नक्सली कपड़ा, बैटरी और एम्यूनेशन पाउच बरामद हुआ है। यह बरामगी जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी पहुंचे जमशेदपुर, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बुधवार को केंद्रीय बजट पर देंगे व्याख्यान। जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी के मंगलवार संध्याकाल में जमशेदपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे. पी. शर्मा विशेष…

Read More

सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिन कथा में आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने भगवान राम के बाल लीला का प्रसंग सुनाया, कहा- संस्कारवान पीढ़ी खड़ी करनी हो तो बच्चों के बचपन बचाएं, उन्हें संस्कारवान बनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया। पूजन पश्चात श्री श्रीधाम वृंदावन से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज का श्रद्धाभाव से स्वागत किया…

Read More

गोलमुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में मोब लीचिंग और शिवरात्रि के लिए आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी रंजन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल तभी हो सकती है जब पुलिस और पब्लिक की सहभागिता बराबर की होगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जाम और अड्डे बाजी की समस्या से निपटने के लिए हम सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी ढंग की घटना घटती है तो इसकी सूचना थाना को दें आपका नाम और…

Read More

नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ पर विशेष चर्चा राष्ट्र संवाद । नई दिल्ली इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), संस्कृति मंत्रालय और ‘सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन’ के सहयोग से 28 फरवरी, 2025 को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ पर एक विशेष बातचीत का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली के जनपथ स्थित आईजीएनसीए के समवेत ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा। अतिथियों से अनुरोध है कि वे शाम 4:00 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ…

Read More

बाग़ुनहातू मैदान में तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर एंजेल स्टेप प्ले स्कूल और मॉर्निंग वॉकर ग्रुप में मिलकर बाग़ुनहातू मैदान में तीन दिवसीय बाल मेला के आयोजन किया गया था। जिसका समापन हो गया । जितेंद्र बच्चे मेले में तीन 300 बच्चों ने भाग लिया। इस मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और खेलों का आयोजन किया गयाथा। चित्रांकन प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, तथा अन्य कई प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अलग-अलग पुरस्कार रखे गए थे। चॉकलेट और मिठाइयां भी थी।…

Read More

कार्य स्थल से अनुपस्थित 4 डॉक्टर को शो-कॉज के दिए निर्देश ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग एवं मरीजों के वार्ड का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोलन, मरीजों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा सदर अस्पताल, जमशेदपुर का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने विभिन्न वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सीय सुविधाओं एवं संसाधनों का अवलोकन किया । ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग सहित अन्य विभागों के निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा…

Read More

दोमुहानी संगम घ्राट पर आरती कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी के अगुवाई में स्वर्णरेखा आरती आयोजन समिति के द्वारा आस्था का संगम कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं,स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर आयोजन के संरक्षक बन्ना गुप्ता जी के निर्देश पर सफाई कार्य जारी हैं, उनके कार्यकर्त्ता और जुस्को एवं जमशेदपुर अशेष के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं! कार्यक्रम के तैयारियों के संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के मनोज झा ने बताया…

Read More