Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी ‘सिंदूर यात्रा’, विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी ‘सिंदूर यात्रा’, विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी ‘सिंदूर यात्रा’, विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय नारी के आत्म-सम्मान और संस्कृति की प्रतीक “सिंदूर” को समर्पित विशेष “सिंदूर यात्रा” का आयोजन जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में रविवार को गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क से प्रारंभ होगी। सुबह 10 बजे प्रारंभ होने वाली इस यात्रा का समापन गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के साथ किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा भारतीय महिलाओं के सिंदूर को अपमानित करने के कृत्य के विरुद्ध आवाज उठाना है। आतंकियों के कायराना हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से उन्हें उनके ही घर में घुसकर धराशायी किया। यह सिंदूर यात्रा विशेष रूप से माताओं- बहनों और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है, जो पवित्र सिंदूर की गरिमा और भारतीय संस्कृति के गौरव को यात्रा में प्रकट करेंगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा अध्यक्षों के संग बैठक कर कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा बनाई। बैठक में सिंदूर यात्रा की सफलता हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इस यात्रा में सिर्फ मातृशक्ति भाग लेंगी। आयोजन को लेकर स्थानीय महिलाओं में भी उत्साह और भागीदारी का व्यापक माहौल देखा जा रहा है।

    वहीं, आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को गोलमुरी शहीद स्मारक परिसर की साफ-सफाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की ताकि रविवार सुबह में समारोह पूरी श्रद्धा के साथ सम्पन्न हो सके।

    इस दौरान पप्पू उपाध्याय, अप्पा राव, प्रोबिर चटर्जी राणा, हरेराम यादव,सुरेंदर सिंह सिंदे, सतीश शर्मा, सन्नी सिंह चौहान, मनीष बांद्रा, दशमी पूर्ति, अमिश अग्रवाल, रविन्द्र घोष, नौशाद खान, बंटी अग्रवाल, राम तमसोय एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी 'सिंदूर यात्रा' विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरंगे का भी अपमान कर रहे हैं भाजपाई, कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त
    Next Article पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.